फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother was raped too

बालिका की मां के साथ भी हुआ था दुराचार

Fri, 25 Sep 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 25 Sep 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
mother was raped too
किरावली क्षेत्र में बुधवार रात सिर्फ बालिका से ही हैवानियत नहीं हुई थी। विरोध करने पर उसकी मां को भी दो दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया। महिला ने अपने बयान में देर रात पुलिस को यह जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने जब मेडिकल परीक्षण कराने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वाएड ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए।
विज्ञापन

बता दें कि फैक्ट्री के चौकीदार बबलू (परिवर्तित नाम) के घर मेें बुधवार रात तीन युवक घुस आए थे। बबलू ने पुलिस को बताया था कि दो युवकों ने पति-पत्नी पर तमंचा तान दिया था। उन्हें कमरे में बंद कर दिया। तीसरे युवक ने उनकी दस साल की बेटी को उठाकर ले जाकर बाजारा के खेत में दुष्कर्म किया। बाद मेें शोर मचाने पर युवक भाग निकले थे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर एसपीआरए बबीता साहू और थाना अछनेरा की पुलिस पहुंच गई थी। बालिका की हालत बिगड़ने पर  एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहां से जिला अस्पताल में भेज दिया गया। उधर, बालिका की मां ने पुलिस को बयान दिया कि पांच युवक घुसे थे। चार युवकों ने उसे और उसके पति को बंधक बना लिया था। उसके पति का स्वाफी से गला घोटकर हत्या का प्रयास किया   गया। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बेटी को उठाकर ले गए। जब उसने इसका विरोध किया तो दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के बेहोश हो जाने पर उसे मरा समझकर आरोपी भाग गए। इस पर पुलिस ने महिला को भी मेडिकल के लिए भेजने की तैयारी कर ली। मगर, उसने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है। एसपीआरए बबीता साहू का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम को लगाया गया है।
मुकदमा दर्ज, आरोपी हाथ नहीं आए
चौकी इंचार्ज किरावली जेके शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा रेप और  पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आसपास के गांव में दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आए। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के चेहरे खुले हुए थे। इनमें एक शर्ट, दूसरे ने टी शर्ट और तीसरे ने बनियान पहन रखी थी। युवक बाइक से आए थे। उन्हें आते हुए कुछ लोगों ने देखा था। महिला ने आरोपियों के सामने आने पर पहचानने की बात कही है।
दबंग आरोपियों ने धमकी देकर किया चुप
सूत्रों ने बताया कि आरोपी दबंग हैं। उन्होंने पीड़ित  की आवाज को दबा दिया है। उसे धमकी देकर चुप कर दिया है। इस कारण ही उसने अब तक किसी आरोपी को नाम नहीं लिया है। अब वह मीडिया के सामने आने से भी बच रहा है।

अनजान व्यक्ति को देख चीखने लगती है
दरिंदगी का शिकार बबलू की 10 वर्षीय बेटी कक्षा चार में पढ़ती है। बेटी के साथ हुई घटना से मां के आंसू नहीं रुक रहे हैं। बालिका किसी भी अंजान व्यक्ति को देखकर चीखने लगती है। वह डरती है कि कहीं उसे फिर से कोई दरिंदा अपनी हवस का शिकार न बना ले। उसे मां किसी तरह संभाल रही है। बालिका की सुरक्षा को अस्पताल पर एक सिपाही की भी ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed