{"_id":"5c73dc07bdec224cb044f115","slug":"more-than-hundred-criminals-arrested-before-cm-yogi-adityanath-visit-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के आने से पहले पुलिस ने पकड़े इतने अपराधी, लाइन लगाकर करनी पड़ी गिनती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम योगी के आने से पहले पुलिस ने पकड़े इतने अपराधी, लाइन लगाकर करनी पड़ी गिनती
Mon, 25 Feb 2019 05:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के बाहर लाइन में खड़े अपराधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की संख्या इतनी थी कि एसएसपी ऑफिस के बाहर लाइन लगाकर गिनती करनी पड़ी।
दरअसल, लोकसभा चुनाव और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नवागत एसएसपी स्वप्रिल ममगाई के निर्देश पर जिलेभर में वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दस्तक अभियान चलाया गया। इसी के तहत रविवार की रात जिलेभर में ताबड़तोड़ छापे मारे गए।
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि इस अभियान में 73 वारंटी सहित 105 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। वहीं चुनाव से पहले हुई पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर अराजक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

लूट की घटनाओं का भी खुलासा
इस अभियान में पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का भी खुलासा किया है। इसमें उदित कुमार के साथ हुई मोबाइल लूट में हाथरस सिकन्द्राराऊ के गांव हीरानगर निवासी विनय पुत्र रामनाथ ओर पुष्पेन्द्र को मोबाइल सहित पकड़ा है जबकि जलेसर में उदयवीर पुत्र रघुवीर निवासी बलिदासपुर सकरौली से बाइक और नकदी लूट वाले भी पकड़े गए हैं।
वारंटी और वांछितों के खिलाफ चले अभियान में जैथरा और सकीट एवं कोतवाली नगर थाने की पुलिस अव्वल रही है। इन थानों की पुलिस ने सर्वाधिक वारंटी और वांछितों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने इन थानों की पुलिस को सम्मानित करने को कहा है।