{"_id":"5f6cbad96350191a757e5075","slug":"molestation-victim-woman-committed-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: छेड़छाड़ से आहत महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: छेड़छाड़ से आहत महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव
Fri, 25 Sep 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:20 AM IST
सार
- रातभर खोजबीन करते रहे परिजन, सुबह पेड़ पर लटकता मिला शव
- घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ ने की जांच, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के बाह क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटना से आहत 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह उसका शव खेत से समीप एक पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी (सीओ) बाह जगमोहन बटोला ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस दौरान महिलाओं ने शव ले जाने के दौरान गुस्सा भी जताया।
विज्ञापन
मृतक महिला के पति ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह उसकी पत्नी के साथ खेत की ओर जाते समय छेड़छाड़ की थी। पत्नी ने अपने घर और आरोपी के परिजनों से शिकायत भी की थी। इसी घटना से आहत पीड़िता बुधवार शाम करीब छह बजे गोबर डालने के लिए खेत के लिए निकली थी। तभी से वह लापता हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- फोन पर प्रेमिका बोली- पति पीटता है, प्रेमी ने रची सनसनीखेज 'साजिश', नेपाल जाने से पहले गिरफ्तार
विज्ञापन
महिला के परिजन और पुलिस रात भर उसकी तलाश करते रहे। गुरुवार की सुबह महिला का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। इंस्पेक्टर बाह बीआर दीक्षित ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी भी हुआ लापता
महिला के घर से लापता होने के बाद से ही आरोपी भी गायब हो गया। उसके घर पर ताला लटका है। महिला की मौत के लिए परिजनों ने व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए महिलाओं ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय रोकने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।