फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोन पर प्रेमिका बोली- पति पीटता है, प्रेमी ने रची सनसनीखेज 'साजिश', नेपाल जाने से पहले गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2020 12:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Businessman plotted kidnapping conspiracy for girlfriend in mainpuri
आरोपी व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी ने शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने और उधारी से बचने के लिए खुद के ही अपहरण की साजिश रच डाली। पुलिस ने व्यापारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व पुलिस की पूछताछ में व्यापारी ने ऐसी बातें बताई हैं, जो चौंकाने वाली हैं।
Businessman plotted kidnapping conspiracy for girlfriend in mainpuri
पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी सुलेमान 21 सितंबर की शाम दन्नाहार क्षेत्र से लापता हो गया था। चालक इमरान ने पुलिस को स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों के अगवा व्यापारी को अगवा किए जाने के बारे में बताया। व्यापारी के भाई सद्दाम ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। जांच में पुलिस को व्यापारी पर लाखों का कर्ज होने और उसकी एक प्रेमिका के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी के चालक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने व्यापारी की पूरी पोल खोल दी।
Businessman plotted kidnapping conspiracy for girlfriend in mainpuri
आरोपी के पास से ये सामान हुआ बरामद - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि व्यापारी का अपहरण नहीं हुआ था। उसने अपने भाई सद्दाम और चालक इमरान के साथ मिलकर अपहरण का नाटक रचा था। वह प्रेमिका को लेकर भिवाड़ी (राजस्थान) चला गया। उसके कहने पर चालक ने खुद ही गाड़ी के शीशे तोड़ने के बाद सिर में चोट मारी। व्यापारी का भाई सद्दाम भी योजना में शामिल था। उसने झूठा मुकदमा दर्ज कराया। इस साजिश में एक दोस्त जाहिद व्यापारी का पूरा साथ दे रहा था। व्यापारी लाखों के कर्ज से बचने के साथ ही शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहना चाहता था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है। आरोपियों के पास से बोलेरो गाड़ी, 2.69 लाख रुपये और मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Businessman plotted kidnapping conspiracy for girlfriend in mainpuri
व्यापारी सुलेमान अल्वी - फोटो : अमर उजाला
प्यार करते थे, शादी नहीं हो सकी
सुलेमान ने पुलिस को बताया कि एक लड़की से करीब आठ वर्ष से प्यार करता था। दोनों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से नहीं हो सकी। दोनों लगातार संपर्क में रहे। 16 सितंबर को प्रेमिका का उसके पास फोन कॉल आया। उसने कहा कि पति ने पिटाई की है। अब वह उसके साथ रहना चाहती है। 
विज्ञापन
Businessman plotted kidnapping conspiracy for girlfriend in mainpuri
व्यापारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी ने प्रेमिका के भिवाड़ी में रहने का इंतजाम कर दिया था। किसी को शक न हो इसलिए गांव में ही रह रहा था। भाई के साथ बनाई गई योजना के तहत उसने 21 सितंबर को अपहरण का नाटक रचा और टैक्सी से भिवाड़ी चला गया था। वह नेपाल जाने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed