{"_id":"5d1750ea8ebc3e3c87015e21","slug":"molestation-victim-committed-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को जहर देकर मार डाला, चार लोगों पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को जहर देकर मार डाला, चार लोगों पर आरोप
Mon, 01 Jul 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म में नाकाम होने पर चार युवकों ने एक महिला को जहर पिला दिया। देर रात अस्पताल में महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उसका कहना है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की वीडियो क्लिपिंग भी बनाई है। वो उसे ब्लैकमेल करना चाह रहे थे। पत्नी के विरोध करने पर उसे जहर देकर मार डाला। वहीं, पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला ने जहर खाया है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को महिला (40) घर में अकेली थी। उसका पति दोपहर में सत्संग के आयोजन में गया हआ था। महिला की एक बेटी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा (15) अपनी बुआ के यहां मथुरा और छोटा बेटा (7) गांव में खेल रहा था। आरोप है कि तभी गांव के चार लोग घर में घुस आए और महिला से जबरदस्ती करने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मामले में बरसाना थाने में दी गई तहरीर में महिला के पति का कहना है कि घर लौटने पर उसकी पत्नी ने उसे जो बताया, उसके अनुसार आरोपियों ने पत्नी की वीडियो क्लिप बनाई। दुष्कर्म का विरोध पर उसे कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। पति ने बताया वो तत्काल पत्नी को लेकर मथुरा के अस्पताल में पहुंचा, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
'महिला ने जहर खाया है'
एसपी ग्रामीण आदित्यप्रकाश शुक्ला का कहना है कि पति की तहरीर मिल गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक महिला ने जहर खाया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
'महिला ने जहर खाया है'
एसपी ग्रामीण आदित्यप्रकाश शुक्ला का कहना है कि पति की तहरीर मिल गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक महिला ने जहर खाया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।