{"_id":"5da5e4df8ebc3e93bc19b126","slug":"mob-attacked-gopalaks-of-rajasthan-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने गो तस्कर बताकर राजस्थान के पशुपालकों को पीटा, दहशत में आईं परिवार की महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने गो तस्कर बताकर राजस्थान के पशुपालकों को पीटा, दहशत में आईं परिवार की महिलाएं
Wed, 16 Oct 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में राजस्थान के पशुपालकों की जान पर उस वक्त बन आई, जब उन्हें ग्रामीणों ने गो तस्कर समझकर घेर लिया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने पशुपालकों के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। हालांकि इस मामले में ग्रामीणों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह घटना थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रायभा के समीप की है। यहां से राजस्थान की सीमा कुछ ही दूरी पर है। मंगलवार को राजस्थान निवासी पशुपालक अपने परिवार के साथ गोवंश लेकर जा रहे थे। तभी कुछ ग्रामीणों ने इन लोगों को गो तस्कर समझकर घेर लिया।
ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। विरोध करने पर कुछ ग्रामीणों ने पशुपालकों के साथ मारपीट कर दी। इससे पशुपालकों के साथ महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। सूचना पाकर कुकथला चौकी पुलिस और पीआरवी पहुंच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ट्रेन के आगे कूदने को बढ़ी पंजाब की महिला, 'ममता' ने रोके मौत के कदम, दुखभरी है कहानी

राजस्थान से पशु चराने आए थे यहां
वहीं हंगामा करने वाले ग्रामीण पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने पशुपालकों से बात की और उनके पहचान पत्र देखे। उन्होंने खुद को राजस्थान का निवासी बताया। कहा कि वो अपने पशुओं को चराने के लिए यहां लाते हैं।
जब वे लोग वापस जा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उनको घेर लिया और मारपीट कर दी। पशुपालकों की बात सुनने के बाद पुलिस ने पशुओं को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। कुकथला चौकी इंचार्ज ने बताया कि हंगामा कर रहे लोग बेवजह मामले को तूल दे रहे थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें