{"_id":"5da5c6858ebc3e93be635163","slug":"punjab-woman-tried-to-commit-suicide-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदने को बढ़ी पंजाब की महिला, 'ममता' ने रोके मौत के कदम, दुखभरी है कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदने को बढ़ी पंजाब की महिला, 'ममता' ने रोके मौत के कदम, दुखभरी है कहानी
Tue, 15 Oct 2019 06:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से अनबन होने पर मां के पास रह रही महिला को प्रेमी ने भी धोखा दे दिया। इससे परेशान होकर वो पंजाब के लुधियाना से ट्रेन में बैठ कर मथुरा आ गई। चलती ट्रेन के आगे कूदने को रेलवे ओवर ब्रिज पर चढ़ गई, लेकिन कूदने से पहले दो बच्चों के ख्याल ने उसके कदम रोक दिए। आरपीएफ के जवान ने महिला को हिरासत में ले लिया।
सोमवार देर रात आरपीएफ के जवान परेड कर थाने लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ओवर ब्रिज पर बैठी 35 वर्षीय महिला फोन पर रोते हुए बात कर रही थी। बातों में एक सिपाही ने सुना कि महिला किसी से कह रही थी कि ट्रेन आने वाली है। वो कूदकर जान दे देगी। आरपीएफ के जवान महिला सिपाहियों की मदद से उसे थाने ले आए।
प्रेमी के लिए छोड़ा परिवार
महिला ने खुद को दो बच्चों की मां व लुधियाना पंजाब का बताया। कहा कि दो साल पूर्व उसकी पति से अनबन हो गई। इसके चलते वो मां व भाई के पास लुधियाना में ही रह रही है। वहां उसे एक युवक से प्रेम हो गया। वो युवक के कहने पर मां, भाई व बच्चों को छोड़कर चली आई, लेकिन प्रेमी ने भी उसे धोखा दे गया।

इससे परेशान होकर वो ट्रेन में बिना टिकट मथुरा आ गई। यहां उसे अपने बच्चों की बहुत याद आ रही थी। आरपीएफ ने महिला के पति से बात की तो उसने लेने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद महिला की मां व भाई से बात की। उन्होंने देर रात तक मथुरा पहुंचने की बात कही।
महिला को रखने से बचती रही संस्थाएं
रेलवे जंक्शन पर आत्महत्या को उतारू महिला को रखने के लिए महिला हेल्पलाइन व महिला सेविका संस्था तैयार नहीं हुई। सभी संस्थान डीपीओ व अधिकारियों से आदेश कराकर लाने को आरपीएफ से कहती रहीं। आखिर देर रात आरपीएफ इंस्पेक्टर ने महिला को महिला थाने के सुपुर्द किया।