{"_id":"5d7391938ebc3e01542f6adb","slug":"missing-youth-found-dead-near-the-village-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाग में मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा था- तुम नहीं तो मैं भी नहीं, मां ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाग में मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा था- तुम नहीं तो मैं भी नहीं, मां ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 07 Sep 2019 04:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Sep 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के गांव दिखतौली से एक किलोमीटर दूर स्थित बाग में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक दो दिन से लापता था। उसका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
हालांकि पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। क्योंकि युवक के हाथ पर प्रेमिका के नाम के साथ लिखा हुआ था कि मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं, तुम नहीं तो मैं भी नहीं। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच कर रही है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव दिखतौली निवासी मोनू (20) पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह पांच सितंबर दोपहर से अचानक लापता हो गया। मां ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित बगिया में युवक का शव पड़ा मिला।

गले में बंधी थी रस्सी
शव से दुर्गंध आ रही थी। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि शव दो दिन पुराना है। युवक के गले में रस्सी बंधी थी, जबकि आधी रस्सी पेड़ पर लटक रही थी। युवक के बाएं हाथ पर प्रेमिका का नाम अंकित था। लिखा था कि मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं, तुम नहीं तो मैं भी नहीं।
सूचना मिलने के बाद सीओ अजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथमदृष्टया पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या मान रही है, वहीं मृतक की विधवा मां का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है।
चार भाई बहनों में सबसे छोटा था मोनू
मोनू चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। दो साल पूर्व उसके पिता शेर सिंह की मौत एक हादसे में हो गई थी। मोनू की मां सावित्री देवी उर्फ गुड्डी अभी पति की मौत से उबर भी नहीं पाई थी कि पुत्र की मौत ने उसे झकझोर दिया।

मां ने लगाया हत्या का आरोप
सावित्री का आरोप है कि उसके बेटे पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने पुत्रों और पत्नी के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। उसके बाद से मोनू कोई पता नहीं चला।
इस बीच पुलिस भी उसके घर दो बार दबिश देने भी आई थी। पीड़िता मां का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने उसके बेटे के खिलाफ तहरीर दी थी, उसने ही अपने बेटों और पत्नी के साथ मिलकर मोनू की हत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।