फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants robbed the driver of two lakh cash and mobile in mathura

बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर चालक से पौने दो लाख की नकदी और मोबाइल लूटा

Mon, 25 Feb 2019 06:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Feb 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
miscreants robbed the driver of two lakh cash and mobile in mathura
demo
मथुरा में नंदगांव बरसाना रोड पर रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने टाटा 407 के चालक से एक लाख 72 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश गाड़ी की चाबी भी निकालकर ले गए। देर रात बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


थाना कामां जिला भरतपुर राजस्थान निवासी तौफीक टाटा 407 का चालक है। तौफीक रविवार की शाम को आगरा में मुर्गे बेचकर कामां (राजस्थान) लौट रहा था। जब वह कोकिलावन के समीप पहुंचा तो यहां पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाड़ी को हाथ देकर रुकवाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


तौफीक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी का पीछा किया। बाइक सवार बदमाशों ने नंदगाव निकलते ही कामां रोड़ पर गाड़ी रोक ली। गाड़ी के रुकते ही बाइक सवार बदमाश टाटा 407 में ड्राइवर सीट पर पहुंच गए और तौफीक पर तमंचा तान दिया। परिचालक राधे को भी एक बदमाश ने पकड़ लिया। दोनों के साथ मारपीट की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों भटकते रहे चालक-परिचालक

बदमाशों ने तौफीक से 1 लाख 70 हजार रुपये और जेब में रखे लगभग 2200 रुपये के साथ मोबाइल फोन को लूट लिया। नकदी लूटने के बाद बदमाश टाटा 407 की चाबी भी निकालकर ले गए। तौफीक ने घटना की जानकारी गाड़ी के मालिक कामां निवासी कमल को दी। कमल मौके पर पहुंच गए।

पीड़ित बरसाना थाने पर पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। वारदात का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 

वारदात तो शाम को सात से साढ़े सात बजे के बीच की है लेकिन पुलिस को देर रात पता चला। चालक के पास मोबाइल भी नहीं था। वहां से किसी तरह नंदगांव पहुंचे और अपने मालिक को फोन किया। पुलिस की जानकारी दी गई। रात को करीब बारह बजे मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed