{"_id":"5d91c8d68ebc3e93cb7655e8","slug":"miscreants-looted-40-thousand-rupees-from-the-retired-armyman-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूट, रिटायर्ड फौजी से 40 हजार नकदी छीनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा में बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूट, रिटायर्ड फौजी से 40 हजार नकदी छीनकर फरार
Tue, 01 Oct 2019 08:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Oct 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एटा में बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाश रिटायर्ड फौजी से 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात से इलाके में दहशत में फैल गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
अलीगंज कस्बा स्थित एसबीआई शाखा से पूर्व सैनिक श्याम सिंह पुत्र सोवरन सिंह ने 40 हजार रुपये निकाले और थैले में रखकर पत्नी राजरानी के साथ बाहर निकल आए। बुजुर्ग दंपती नगर पालिका वाली गली से होकर पैदल जा रहे थे।
इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने रुपयों से भरा थैला को लूट लिया और फरार हो गए। चीख पुकार मची तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि पूर्व सैनिक से दो बाइक सवार बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूटे हैं। पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है, उसके आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।