फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreant Loot And Murder Chokidar Crime News Agra

आगरा में चौकीदार की हत्या से सनसनी, लूटा तीन लाख रुपये का तांबे का तार

Thu, 07 Jan 2021 10:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 07 Jan 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
Miscreant Loot And Murder Chokidar Crime News Agra
चौकीदार की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा के रुनकता में मंगलवार रात को ट्रांसफार्मर कारखाना में चौकीदार मंगल सिंह की हत्या कर तीन लाख कीमत का तांबे का तार लूट लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन



गांव मांगरौल निवासी आकाश सिकरवार का रुनकता में आरओबी के पास आकाश पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से ट्रांसफार्मर का कारखाना है। इसमें ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग होती है। आकाश ने पुलिस को बताया कि छह साल से गाजीपुर निवासी मंगल सिंह (45) कारखाना में चौकीदारी कर रहा था। दिन में मजदूरी करने चला जाता था। वह कारखाना में ही रहता था।
विज्ञापन

कासगंज: गंगानदी में होगा डॉल्फिन और कछुओं का संरक्षण, ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश मंगलवार शाम को कारखाना बंद करके गए थे। रात में मंगल सिंह चौकीदारी कर रहा था। कारखाना के बराबर में ही अभिषेक तोमर रहते हैं। बुधवार तड़के वो जागे तो उनका मुख्य गेट बाहर से बंद था। उन्होंने खेतों में काम करने आए किसानों से गेट को खुलवाया। अभिषेक ने आकाश के कारखाने में सीमेंट के कट्टे रखे थे। वह कट्टे उठाने कारखाने में आए। कारखाने का दरवाजा खुला हुआ था। चौकीदार मंगल सिंह का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। 
 

सिर फोड़कर ली जान 
मंगल सिंह के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। उधर, आकाश ने पुलिस को बताया कि चोर उनके कारखाने से चार क्विंटल तांबे का तार चोरी कर ले गए हैं। इसका बाजार मूल्य तीन लाख रुपये है। वहीं मजदूर के परिजनों को जानकारी दी गई है। देर शाम तक कोई नहीं पहुंचा।  

आशंका: चौकीदार के विरोध करने पर की हत्या 
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आशंका है कि बदमाश कारखाने में घुसे होंगे। इस दौरान चौकीदार की आंख खुल गई होगी। उसने विरोध किया होगा तो हत्या कर दी होगी। मामले में जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पुलिस ने हाईवे से आए वाहनों के बारे में पता किया है। 

वारदात में जानकार का हाथ होने का शक 
सिकंदरा पुलिस का कहना है कि कारखाने में सात-आठ कारीगर काम करते हैं। मगर, कारखाना छह महीने से बंद पड़ा है। उसमें कुछ ही माल रखा हुआ था। इस बात की जानकारी कर्मचारियों को ही थी। इसके अलावा पूर्व में कई कारीगर काम छोड़कर चले गए थे। आशंका है कि पहले रेकी की गई। इसके बाद कारखाना में बदमाश आए। उन्होंने चौकीदार के जागने पर हत्या कर दी। पुलिस अब कारखाने में काम कर चुके कारीगरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। किसी जानकार पर ही हत्या का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed