फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor sister and brother killed bruituly in kasganj

रंजिश में मासूम भाई-बहन चढ़ गए बलि, कातिलों ने बर्बरता में नहीं छोड़ी कसर

Mon, 31 Jul 2017 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिढ़पुरा (कासगंज)
ब्यूरो/अमर उजाला सिढ़पुरा (कासगंज) Updated Mon, 31 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
minor sister and brother killed bruituly in kasganj
हत्या - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में सिढ़पुरा के गांव भुजपुरा में पारिवारिक रंजिश में दो मासूमों की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिलों ने भाई-बहन की पहले आंख फोड़ी इसके बाद उनका गला दबा दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने थाने का घेराव कर जाम लगा दिया और हंगामा किया। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कासगंज के गांव भुजपुरा निवासी श्यामगोपाल का पुत्र उमंग (3) और पुत्री पलक (5) रविवार शाम करीब चार बजे घर से खेलने की कहकर गए थे। इसी बीच उनको अगवा कर लिया गया। जब वे काफी देर तक घर वापस नहीं आए तो परिवारीजनों को चिंता हुई। गांव में उनकी तलाश कराई गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने मामले की सूचना यूपी 100 को दी। यूपी 100 गांव में पहुंच गई। थाना पुलिस भी गांव में आ गई। पुलिस ने बच्चों की तलाश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों बच्चों के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने अपहरण में मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो दोनों मासूमों के शव मक्का के खेत में पड़े मिल गए। हत्यारों ने दोनों की गला दबाकर हत्या करने के बाद एक एक आंख भी निकाल ली। मासूमों की हत्या की जानकारी मिलते ही परिवारीजन एवं ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। 

इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए बाहर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एसपी सुनील कुमार, सीओ कर्मवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

मामले में रामराज, रामराज की पत्नी फुलवासा, पुत्र भीकम, नरायण, हरवीर सिंह पुत्र कुंवरपाल, सियाराम व प्रेम सिंह पुत्र बुद्धू सिंह, शिवपाल सिंह पुत्र मोहल सिंह निवासी गण भैंसराशि पटियाली रामकुमार पुत्र मक्खन सिंह निवासी खटुआ सिकंदराराऊ हाथरस को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। 

बाप की रंजिश ने ले ली बच्चों की बलि

minor sister and brother killed bruituly in kasganj
हत्या - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि कासगंज के ‌सिढ़पुरा में गांव भुजपुरा निवासी श्यामगोपाल के मासूम पुत्र और पुत्री की हत्या उसकी रंजिश के चलते की गई। श्यामगोपाल कासगंज में पटियाली के भैंसराशि गांव में रहता था। 

वहां उसकी रंजिश आरोपी पक्ष के लोगों से थी। श्यामगोपाल हत्या के एक मामले में नामजद भी था। यह हत्या आरोपी पक्ष के लोगों की हुई थी। हत्या के मामले में नामजद होने के बाद श्यामगोपाल अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल भुजपुरा में रहने लगा। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने यहीं उसके पुत्र-पुत्री की बेहरमी से हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed