फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl raped in mathura

टॉफी के बहाने बच्ची को ले गए युवक ने की दरिंदगी

Thu, 10 Aug 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 10 Aug 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
minor girl raped in mathura
बच्ची के साथ बलात्कार
मथुरा में मंगलवार को घर के बाहर खेल रही एक पांच वर्षीय बालिका को पड़ोसी युवक टॉफी के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।  
विज्ञापन


चौकी कृष्णानगर के एक मुहल्ला निवासी पांच वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी युवक बाइक लेकर पहुंचा। युवक बालिका को टॉफी के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। कुछ देर बाद घर के बाहर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बालिका ने दादा को घटना के बारे में बताया। 
विज्ञापन


बालिका की सुनकर पूरा परिवार दंग रह गया। कंट्रोल रुम को फोन करके जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने बालिका को डाक्टरी के लिए भिजवाया। आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। घर का ताला लगा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि बालिका को डाक्टरी के लिए भिजवाया गया है। बालिका के परिजन पड़ोसी युवक अनश पुत्र इसुफ पर दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मुकद्दमा दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed