फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl kidnapped in agra

किशोरी को अगवा कर एक लाख में किया सौदा, 24 घंटे बाद पुलिस ने कराया मुक्त

Sat, 12 Jan 2019 07:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
minor girl kidnapped in agra
अपहरण

आगरा में किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर लिया। एक युवक ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया। किशोरी ने भागने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि एक लाख रुपये में उसे बेचने के लिए सौदा कर लिया। 

विज्ञापन


एक खरीदार भी पहुंच गया। मगर, इससे पहले ही परिजनों को भनक लग गई। 24 घंटे बाद परिजनों ने पुलिस की मदद से किशोरी को बरामद कर लिया। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम घर में अकेली थी। तभी आशीष और उसका दोस्त गुलशन आए। आरोप है कि उन्होंने किशोरी से कहा कि उसके पिता हादसे में घायल हो गए हैं। उससे अस्पताल चलने को कहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बंधक बनाकर रखा

इस पर किशोरी उनके साथ बाइक पर बैठकर चली गई। आशीष किशोरी को गुलशन के घर ले गया। यहां पर उसे बंधक बना लिया। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया। मगर, उन्होंने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। 

गुलशन की मां ने अपने भाई को फोन करके एक लाख रुपये में किशोरी को बेचने की बात की। उसका भाई जयपुर से राजवीर को अपने साथ ले आया। वो 80 हजार रुपये में किशोरी को ले जाने की तैयारी में था। 

सूचना मिलने के बाद किशोरी के परिजन वहां आ गए। पुलिस की मदद से बेटी को मुक्त करा लिया। वहीं पुलिस ने आशीष और गुलशन को मौके से पकड़ लिया। अन्य आरोपी भाग निकले। 

इंस्पेक्टर थाना न्यू अगारा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed