{"_id":"5a3d34a34f1c1bce408be938","slug":"minor-girl-in-murder-in-etah-after-rape-attempt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसी बहन को न मिले ऐसा भाई, घिनौनी हरकत से बदनाम कर दिया रिश्ता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसी बहन को न मिले ऐसा भाई, घिनौनी हरकत से बदनाम कर दिया रिश्ता
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Sat, 23 Dec 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : gettty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के थाना मलवान क्षेत्र में एक खेत में मृत मिली चार वर्षीय मासूम की हत्या उसके तहेरे भाई ने की थी। मलावन पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह रात भर बहन के शव को घर के अंदर रखे रहा।
थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालिका 16 दिसंबर को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। इसके बाद अगले दिन बालिका का शव खेत में पड़ा मिला था।
मामले की जांच कर रही पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी गोविंद राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बालिका का तहेरा भाई है। थाना मलावन प्रभारी सुम्मेर सिंह ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि वह बालिका को उठाकर ले गया था।
विज्ञापन
उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर पर बच्ची चिल्लाने लगी तो मासूम का गला घोंट दिया। भेद खुलने के डर से वह बालिका के शव को घर के अंदर ही रात भर रखे रहा। तड़के शव को खेत में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

घर में अकेला था हत्यारोपी
थाना प्रभारी मलावन ने बताया कि आरोपी गोविंद (25) के पांच भाई बहन है। उसे छोड़कर सभी की शादी हो गई है। दो माह पहले आरोपी के माता-पिता हरिद्वार चले गए तो वह अकेला ही अपने घर पर रहा था।
खेत में बालिका के शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस डॉग स्क्वाड टीम लेकर मौके पर पहुंची थी। यहां खोजी कुत्ता सीधा आरोपी के घर के अंदर गया था। तभी पुलिस को गोविंद पर शक हो गया था।