फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy in mathura murdered for mobile

नया मोबाइल पाने के लिए की किशोर से दोस्ती, फिर चाकुओं से गोद डाला

Mon, 14 Aug 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा) Updated Mon, 14 Aug 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
minor boy in mathura murdered for mobile
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोसीकलां की जिंदल कालोनी से गायब हुए किशोर नितेश की हत्या उसके साथ रहने वाले युवक ने की थी। किशोर पर उसने चाकू से प्रहार किए थे। युवक नितेश से उसका नया मोबाइल हथियाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चाकू बरामद कर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


 पांच अगस्त को जिंदल कालोनी से गजेंद्र का 13 वर्षीय पुत्र नितेश एकाएक लापता हो गया था। नितेश के गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 13 अगस्त की रात में नितेश का शव नंदगांव रोड पर बंद फैक्ट्री के गोदाम से बरामद किया। इस मामले में आरोपी युवक पंकज निवासी न्यू अग्रवाल कालोनी कोसीकलां को नितेश की हत्या करने में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि आरोपी की हाल ही में शादी हुई थी। ससुराल जाने के दौरान उसे नये फोन की इच्छा थी। निठल्ला होने के कारण उसके पास पैसे भी नहीं थे। नितेश के पास नया फोन देख कर उसने दोस्ती गांठ ली। फोन मांगने पर नितेश ने मना किया तो पांच अगस्त को युवक उसे खेलने के बहाने एक बंद पड़ी फैक्ट्री में ले गया और चाकू से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव और चाकू को वहीं गोदाम में भरे हुए भूसे में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद चला गया ससुराल

घटना को अंजाम देने के बाद वह ससुराल राजस्थान चला गया। नितेश के परिजनों का उस पर शक न जाए इससे उसने परिजनों को फोन कर बताया कि नितेश का शव जटटारी में रोड़ पर पड़ा हुआ है। पुलिस एवं परिजन वहां मौके पर भी पहुंचे। इसके बाद  उपनिरीक्षक राजकुमारी गिरि ने उसकी फोन कॉल की डिटेल निकलवाई। जिससे पंकज के बारे में जानकारी हुई और पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरि ने बताया कि काफी समय तक वह पुलिस को भी भ्रमित कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed