फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining Mafia Attack On Police Killed Constable Crime News Agra

आगरा: खनन माफिया के गुर्गों ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर की हत्या, फायरिंग कर भागे

Sun, 08 Nov 2020 03:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 08 Nov 2020 03:24 PM IST
सार

रविवार सुबह पांच बजे सैंया थाने में अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली राजस्थान से आगरा की ओर आने की सूचना मिली थी। सैंया थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, सिपाही सोनू कुमार चौधरी, सुधीर, सूरज, सुनील और शिशुपाल ट्रैक्टर पकड़ने निकल गए।

विज्ञापन
Mining Mafia Attack On Police  Killed Constable Crime News Agra
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में बालू खनन माफिया के गुर्गों ने रविवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर थाना सैयां में तैनात सिपाही सोनू चौधरी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकले। पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने की भी चर्चा है। पुलिस ने छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही अलीगढ़ के टप्पल का रहने वाला था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह करीब चार बजे वाहन चेकिंग की जा रही थी। राजस्थान की ओर से बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो चालकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए पीछा किया। इस बीच एक ट्रैक्टर को घेर लिया गया। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- मैनपुरी गोलीकांड: आईजी ने घायल सिपाही का जाना हाल, कहा- जल्द गिरफ्तार होंगे हमलावर
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही सोनू चौधरी ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसवाले उसे आगरा के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकत्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।



घटना की जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर हसंराज भदौरिया कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कराई। थाना सैंया में छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी रोहन बोत्रे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 

एक साल पहले हुई थी शादी

2018 बैच का सिपाही सोनू अलीगढ़ के टप्पल का रहने वाला था। उनके पिता का निधन हो गया था। एक भाई सेना में है। परिवार की जिम्मेदारियां सोनू के उपर ही थी। एक साल पहले ही सोनू की शादी एक साल पूर्व हुई थी। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सोनू की कार्यशौली से प्रभावित थे लोग

सिपाही सोनू चौधरी करीब एक साल से थाना सैंया में तैनात था। जिसकी कार्यशैली की स्थानीय लोग भी सराहना करते मिले। लोगों ने बताया कि सोनू ने लॉकडाउन में घर-घर जाकर लोगों की सहायता की थी। 

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं 

25 सितंबर 2018 को ग्राम गढ़सान में भी बालूभरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर सिपाहियों को ट्रैक्टर कुचलने की कोशिश की गई थी। उन पर गोलियां भी दागी गई थी। तब पुलिस ने पांच ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर तीन नामजद सहित 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed