फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   milavat 2532

चना दाल में आटा मिलाकर  तैयार हो रहा था बेसन

Wed, 08 Mar 2017 01:24 AM IST
चना दाल में आटा मिलाकर  तैयार हो रहा था बेसन
चना दाल में आटा मिलाकर  तैयार हो रहा था बेसन Updated Wed, 08 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
milavat 2532
चना दाल में आटा मिलाकर  तैयार हो रहा था बेसन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की स्पेशल टीम ने नुनिहाई में मिलावटी बेसन तैयार करने वाले गोदाम पर छापा मारा। यहां चना दाल में आटा मिलाकर चक्की में पीस कर बेसन तैयार किया जा रहा था। टीम ने यहां से 2100 किग्रा मिलावटी बेसन, 350 किग्रा आटा और 150 किग्रा कच्चा माल बरामद किया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य विनीत यादव के नेतृत्व में टीम ने कैला दाल मिल कंपाउंड नुनिहाई स्थित पूजा फूड प्रोडक्ट के गोदाम पर छापा मारा। इसका मालिक बल्केश्वर निवासी राजेश गुप्ता पुत्र रमेश चंद है। सहायक आयुक्त ने बताया कि यहां चक्की के टब में आटा और चना की दाल पड़ी थी। इसे पीसकर शंख और पूजा ब्रांड नाम से मिलावटी बेसन तैयार किया जा रहा था। वहां पांच मजदूर काम कर रहे थे।  शंख-पूजा ब्रांड के पैकेटों से दो सैंपल लिए गए। टीम में मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध गंगवार, पूनम यादव रहीं। 
विज्ञापन


60 फीसदी चना 40 फीसदी आटा 
मिलावटी बेसन बनाने में 60 फीसदी चने की दाल और 40 फीसदी आटा प्रयोग होता था। तैयार होने के बाद इसे एक किग्रा, आधा किग्रा और 50 किग्रा के पैकेट बनाए जाते थे। इसकी कीमत करीब 70-80 रुपये रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खोआ मंडी में छापा, डलिया छोड़ भागे विक्रेता
आगरा। एफएसडीए की स्पेशल टीम ने खोआ मंडी बालूगंज में सुबह छापा मारा। 12 सदस्यीय टीम को देखकर कई विक्रेता डलिया छोड़कर भाग गए। यहां की व्यापारी एसोसिएशन के सदस्यों की मदद से विक्रेता थोड़ी देर बाद लौटे। टीम ने राजेंद्र सिंह, रतन सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, जगराम, श्याम मोहन, कप्तान सिंह, नरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, मुकेश ठाकुर, रतन सिंह, प्रताप सिंह राठौर, केशव सिंह के यहां से खोआ के सैंपल भरे। इस बीच एक डलिया पर कोई नहीं आया, इसका 50 किलोग्राम खोआ जब्त कर लिया गया। सैंपल न देने पर एक को पुलिस को सौंप दिया। टीम ने यहां से खोआ के 12 सैंपल भरे। इसके अलावा भूड़ का बाग में पंकज सिसौदिया के यहां से पनीर, दिनेश चंद्र तोरा चौकी से दूध और राजेंद्र सिंह डौकी से दूध का सैंपल भरा। सहज चिली सेंटर फतेहाबाद से दूध, राजेंद्र प्रसाद के तेल मिल से सरसों का तेल, श्रीराम मिष्ठान भंडार फतेहाबाद से बर्फी और जयप्रकाश शर्मा के यहां से दूध का नमूना लिया। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि खोआ, दूध समेत 19 सैंपल लिए गए हैं।


मिलावट तीन:
500 किग्रा रंग मिली हुई कचरी कराई नष्ट
आगरा। टीम ने यमुनापार के पीराखार नुनिहाई स्थित बिजेंद्र सिंह के गोदाम पर छापा मारा। यहां होली के रंग मिलाकर कचरी तैयार की जा रही थी। टीम ने गोदाम की छत पर सूख रही करीब 300 किग्रा कचरी को नष्ट कराया। टीम यहां से छलेसर स्थित चांद मियां के गोदाम पहुंची। यहां भी कचरी में रंग मिलाकर बनाया जा रहा था। यहां सैंपल लेने के साथ 200 किग्रा कचरी को नष्ट कराया। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि कचरी की होली पर अधिक मांग रहती है। इसमें रंग मिलाए जा रहे थे। दोनों गोदाम से सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed