फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police Solved Two Saint Killing Case Arrests Murder Accused

मथुराः दो साधुओं की मौत में बड़ा खुलासा, जहर देकर हुई थी हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

Sat, 28 Nov 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Nov 2020 12:07 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार 21 नवंबर को गिरिराज बगीचा के पीछे बने एक आश्रम से तीन साधुओं को चाय में विषाक्त पदार्थ देने की सूचना
मिली थी। उस दौरान दो साधु गोपाल दास व श्याम सुंदर दास की मौत हो गई थी, जबकि रामबाबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया
था। 

विज्ञापन
Mathura Police Solved Two Saint Killing Case Arrests Murder Accused
मथुरा पुलिस ने पकड़ा दो साधुओं की हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन गिरिराज बगीचा के पीछे जंगल में बने आश्रम में दो साधुओं की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। शुक्रवार को गोवर्धन पुलिस ने आरोपी साधु वेषधारी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार 21 नवंबर को गिरिराज बगीचा के पीछे बने एक आश्रम से तीन साधुओं को चाय में विषाक्त पदार्थ देने की सूचना मिली थी। उस दौरान दो साधु गोपाल दास व श्याम सुंदर दास की मौत हो गई थी, जबकि रामबाबू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- मथुरा: संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक साधु गोपाल दास के पुत्र मान सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवर्धन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती साधु रामबाबू से पूछताछ की। उसने बताया कि घटना से दो दिन पूर्व उससे गोपाल दास और श्याम सुंदर दास की कहासुनी हो गई थी। 21 नवंबर को सुबह रामबाबू ने चाय बनाई, जिसमें चाय पत्ती की जगह आश्रम में रखी फोरेट (जहरीला पदार्थ) डाल दी। इसे पीकर श्याम सुंदर दास और गोपाल दास की मौत हो गई। 

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी साधु रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर रामबाबू ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। लेकिन जांच के दौरान आश्रम में जहरीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed