{"_id":"5a5f641b4f1c1ba5268b4fc0","slug":"mathura-police-open-cabinate-minister-relative-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख में दी गई थी सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुराः कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख में दी गई थी सुपारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
पीसी में दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के रिश्तेदार पूर्व प्रधान सरमन सिंह की हत्या की साजिश 25 दिन पहले कचहरी पर रची गई थी। सरमन की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी।
वारंट पर जेल जाने से पहले शातिर अपराधी कर्मवीर ने बदमाश अशोक को पेशगी के तौर पर 50 हजार रुपये और एक तमंचा दिया था। पुलिस ने अशोक समेत दो हत्यारोपियों को पकड़कर जेल भेजा है।
बीती 13 जनवरी को दौताना फार्म से लौटते वक्त हाईवे पर गांव गौंहारी के समीप पूर्व प्रधान सरमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Trending Videos
हत्यारोपियों की तलाश में जुटी स्वाट और छाता पुलिस ने मंगलवार की सायं मुठभेड़ में रान्हेरा निवासी बदमाश अशोक को दबोच लिया था। मुठभेड़ में दरोगा धीरज गौतम और शातिर अपराधी अशोक गोली लगने से घायल हुए थे।
एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि छाता कोतवाल प्रदीप कुमार और स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने मुठभेड़ में रान्हेरा निवासी अशोक और अकबरपुर रोड से गांव गौंहारी निवासी नामजद प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, बाइक और पेशगी के रुपये भी बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार की नकदी से देकर पुरस्कृत किया है।

यह थी रंजिश
पूर्व प्रधान सरमन सिंह के पिता चौधरी सुखीचंद साल 1997 में दूसरे थोक में हुए झगड़े में बचाव को गए थे। यहां पर उन पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया गया था।
हत्या में गांव गौंहारी के राधाचरन समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, तभी से यह रंजिश चली आ रही थी। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वारंट पर जेल जाने से पहले शातिर अपराधी कर्मवीर से कचहरी पर उसकी मुलाकात हुई।
इस दौरान पूर्व प्रधान की हत्या में नामजद राधाचरन भी मौजूद था। वहीं पर पूर्व प्रधान की हत्या का ताना बना बुना गया। अशोक पुत्र अभय सिंह, मनोज पुत्र बनै सिंह, प्रदीप पुत्र राधाचरन, धर्मवीर पुत्र राधाचरन, राधाचरन पुत्र खचेरा, सतीराम पुत्र रेखपाल, जबकि कर्मवीर पुत्र प्रह्लाद (जेल में) है।