फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manoj Goyal's assets to be seized

मनोज गोयल की संपत्ति जब्त करने की तैयारी

Wed, 29 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Wed, 29 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Manoj Goyal's assets to be seized
100 करोड़ की तेल चोरी के मुख्य आरोपी मनोज गोयल - फोटो : अमर उजाला
तेल माफिया मनोज गोयल ने काले कारनामों से जो अकूत संपत्ति अर्जित की है, उसे जब्त कराने के लिए पुलिस ने फाइल तैयार कर ली है। मथुरा रिफाइनरी में की गई सौ करोड़ की तेल चोरी के मामले में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसकी फाइल प्रशासन को भेजी जाएगी। इस धारा में प्रशासन के पास अपराधी की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने का अधिकार है। इसे नीलाम भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, मनोज पर एनएसए के तहत कार्रवाई किए जाने की तैयारी भी चल रही है। मथुरा के रिफाइनरी थाना में इसकी भी फाइल तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन

आगरा के नेहरू नगर का रहने वाला मनोज गोयल मथुरा जेल में बंद है। पुलिस फिलहाल उसका कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देने जा रही है। कोशिश है कि तेल चोरी से उसने जो कमाई की है, वह रकम बरामद की जाए। अगर यह नहीं मिलती है, तो माना जाएगा कि उसने इसे संपत्ति में लगा दिया। उसने हाल ही में कई पेट्रोल पंप खरीदे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में गैंगस्टर एक्ट की फाइल प्रशासन के पास भेजी जाएगी। इसके बाद संपत्ति जब्त कराने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। सिर्फ मनोज गोयल ही नहीं, अन्य आरोपियों पर भी यह कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में फिलहाल एनएसए की फाइल तैयार कर ली गई है। इसे प्रशासन की संस्तुति केबाद एनएसए एडवाइजरी बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो खतरे में पड़ जाती सैकड़ों की जान
आगरा। तेल चोरी के मामले में विस्फोटक अधिनियम भी लगाया गया है। पुलिस ने एनएसए की फाइल दो आधार पर तैयार की है। एक तो उसने सरकारी संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। दूसरा तेल चोरी के दौरान अगर आग लग जाती तो आसपास के सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ जाती। एक बार चोरी के दौरान पाइप लीकेज से तीन बीघा खेत में तेल फैल गया था।


 
तेल चोरी के मामले में आरोपी मनोज गोयल की रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अर्जी जल्द ही दी जाएगी। इसके बाद उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। इस केस में पुलिस की ओर से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
 महेश कुमार मिश्रा, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed