फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man shoot his niece in etah then fired himself

एटाः भतीजी को गोली मार कर खुद भी जान देने चला फूफा

Mon, 26 Jun 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जैथरा (एटा)
ब्यूरो/अमर उजाला जैथरा (एटा) Updated Mon, 26 Jun 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
man shoot his niece in etah then fired himself
हत्या - फोटो : अमर उजाला
एटा में थाना जैथरा के गांव धुमरी से प्रयोगात्मक परीक्षा दिला कर घर लौटते वक्त रिटायर्ड फौजी फूफा ने रास्ते में एमएससी छात्रा ओर रिश्ते में साले की बेटी को दो गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। छात्रा की हत्या के बाद फूफा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन


खेतों में काम कर रहे गामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फूफा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया है। फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भिम्मी निवासी अंतिम राजपूत (24) पुत्री हरिचरन की बुआ की शादी अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी सेवानिवृत फौजी हरिकृष्ण पुत्र संतराम के साथ हुई है। 
विज्ञापन


अंतिम राजपूत जैथरा के धुमरी स्थित एक कालेज से एमएससी कर रही है। सोमवार को अतनेश की प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने उसका फूफा रिटायर्ड फौजी हरिकृष्णन धुमरी लेकर बाइक से गया था। प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बाद भतीजी और फूफा बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अंगरईया गांव के समीप फूफा ने बीच रास्ते पर बाइक रोक ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जैथरा की माने तो खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि दोनो के बीच सड़क पर कुछ देर बात हुई। इसके बाद रिटायर्ड फौजी ने अंटी से अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर छात्रा के सिर में दो गोलियां मारने के बाद पिस्ट से एक गोली खुद को मार ली। एसओ की माने तो ग्रामीणों की सूचना पर जब वो मौके पर पहुंचे तो लहूलुहान फूफा लाइसेंसी पिस्टल बैग में रख रहा था। 


पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव पीएम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों ने घायल को आगरा रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed