फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murdered before his daughter marriage in kasganj

कासगंज: शादी से इंकार पर युवती के पिता की हत्या, दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 21 Apr 2019 11:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Apr 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
man murdered before his daughter marriage in kasganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में शादी कराने से इंकार करने पर युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर युवती के पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ढोलना क्षेत्र में हजारा नहर के समीप फेंक दिया। मामले में मृतक की पत्नी ने ढोलना थाने में हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव दानियागंज निवासी विवेक पुत्र उजागर सिंह गांव के ही महेंद्र सिंह की बेटी से शादी की जिद पर अड़ा था। वो बार-बार धमकी दे रहा था कि यदि उसकी मंशा पूरी नहीं की तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। युवक की धमकियों को दरकिनार कर महेंद्र सिंह ने अपनी बेटी का रिश्ता कस्बा सोरों में तय कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी पर विवेक आगबबूला हो गया। आरोप है कि शुक्रवार शाम महेंद्र कासगंज से अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में विवेक और उसके भाई दीपक ने रोक लिया और महेंद्र की हत्या कर शव गांव छावनी के हजारा नहर के समीप फेंक दिया। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात महेंद्र का शव खून से लथपथ हालत में झाड़ियों में पड़ा मिला। मामले में महेंद्र की पत्नी ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है।


कानपुर के पास बड़ा ट्रेन हादसा, तेज धमाके के साथ पूर्वा एक्सप्रेस हुई दो टुकड़े, देखें वीडियो

सात मई को होनी है शादी

महेंद्र की बेटी रजनी ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। पिता ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। सात मई को उसकी बरात आनी है। पिता की मौत के बाद रजनी टूट गई है और पूरा परिवार सदमे में है। 

रजनी को दोहरी खुशी का इंतजार था। उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। उसे विश्वास था कि वह अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होगी तो वहीं सात मई की शादी की खुशियां घर में थीं। परिवार की दोहरी खुशियां रंज में बदल गईं। 

आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्यारा विवेक मृतक की बेटी से जबरन शादी की जिद पर अड़ा था।
- आईपी सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed