{"_id":"59ba526f4f1c1b2f688b481f","slug":"man-in-mainpuri-shoot-his-fast-friend-for-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त दोस्त ना रहाः उधार लिए रुपये मांगे तो जिगरी यार को मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त दोस्त ना रहाः उधार लिए रुपये मांगे तो जिगरी यार को मार दी गोली
टीम डिजिटल/अमर उजाला कुसमरा (मैनपुरी)
Updated Thu, 14 Sep 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
युवक को मारी गाोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में उधार लिए रुपये वापस मांगने पर एक दोस्त ने अपने जिगरी यार को गोली मार दी। दोनों की दोस्ती के कभी गांव में चर्चे हुआ करते थे। आज यह रिश्ता बदनाम हो गया। गोली मारने के बाद युवक अपने दोस्त को मरा समझकर फेंक गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया है कि मैनपुरी में थाना किशनी के गांव कुड़रा निवासी राहुल (25) की पास के ही कुसमरा के अमित गांधी से काफी गहरी दोस्ती थी। यही कारण था कि राहुल ने अपने दोस्त को व्यापार चलाने के लिए ढाई लाख रुपये दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद जब राहुल ने अमित से रुपयों की मांग की। आरोप है कि अमित इस पर उसे टहलाता रहा।
बुधवार को राहुल अमित की कुसमरा सदर बाजार स्थित कंप्यूटर की दुकान पर गया तो अमित वहां मौजूद नहीं था। राहुल ने जब उससे फोन पर संपर्क किया तो अमित ने कहा कि तुम रामनगर आ जाओ वहां हम रुपये देंगे। इस पर राहुल जब रामनगर पहुंचा तो वहां अमित अपने तीन साथियों के साथ मिला। रुपये की बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी।

पहले पीटा फिर मार दी गोली
आरोप है कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि अमित ने अपने साथियों के साथ राहुल को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान अमित ने उसको गोली मार दी। गोली मारने के बाद राहुल को मृत समझकर अमित ने साथियों की मदद से उसे नहर की झाड़ियों में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब युवक के कराहने की आवाज सुनी तो उसे वहां से निकाला।
राहुल ने उन्हें पूरी घटना बताई। इस पर राहगीरों ने फोन पर सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजन घायल को उपचार के लिए सैफई ले गए जहां से डाक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। फिलहाल आगरा के रैनबो अस्पताल में राहुल का उपचार चल रहा है। घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष किशनी शशिकांत सिंह का कहना कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।