{"_id":"a510cb1f920ca9fa91f07aada7c7f0ff","slug":"man-fired-in-barhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहन मेें युवक को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरहन मेें युवक को गोलियों से भूना
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
गांव नगला दयाली और खांडा के बीच 30 वर्षीय युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्यारे लाश को रजबहा में फेंककर चले गए। उसकी जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी शनाख्त मुरैना (मध्य प्रदेश) निवासी निवासी पंचम सिंह सिकरवार के पुत्र धर्मेन्द्र के रूप में हुई। वह फिलहाल हाथरस में रहकर नौकरी करता था। इससे पहले काफी दिन मथुरा में रहा। हत्या की वजह का कुछ पता नहीं चल पाया है। हत्यारों के बारे में भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है पुलिस।
उसकी जेब से मिले पहचान पत्र में उसका पता मथुरा के 39 बीएच रोड, आनंदपुरी गली नंबर दो का है। इसके अलावा उसकी जेब से एक सिमकार्ड मिला। इसकी मदद से मोबाइल नंबर मालूम कर उसके भाई को फोन किया गया। उसने बताया कि वह पहले मथुरा में नौकरी करता था। फिहलाल हाथरस में कर रहा था। वहीं रह ही किराए पर रहता था।
पुलिस ने बताया कि उसकी लाश रविवार शाम को सहपऊ रजबहा में पड़ी मिली। शव पर गोली के कई निशान नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या कहीं और करके लाश यहां लाकर फेंकी गई। पुलिस ने आस पास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने घटना के बारे में जानकारी की लेकिन कोई सुराग मिल सका।