{"_id":"5985d2464f1c1b71428b4a0e","slug":"man-arrested-in-firozabad-for-smuggling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले युवाओं को बनाता नशे का आदी, फिर वो करने लगते ये काम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले युवाओं को बनाता नशे का आदी, फिर वो करने लगते ये काम
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में लंबे समय से मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले एक अपराधी को रसूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से चरस और नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रफीक उर्फ कट्टू पहलवान मोहल्ला गालिबनगर चौराहे के पास रहता है। बताया कि रफीक पिछले काफी समय से क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री करता था। इसकी जानकारी कई बार रसूलपुर पुलिस को मिली थी।
शुक्रवार रात रसूलपुर पुलिस ने आरोपी रफीक को उसके घर के समीप से मादक पदार्थ की बिक्री करते समय पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पांच सौ ग्राम चरस और नौ सौ ग्राम नशीला पावडर बरामद किया है। जिनकी आरोपी द्वारा पुड़िया बनाकर 20, 50 और सौ रुपये में बिक्री की जाती थी।
विज्ञापन
आरोपी रफीक युवाओं को नशे की लत लगाने का काम भी करता था। लत लगने के बाद युवा शौक पूरा करने के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। आरोपी चरस और नशीला पाउडर हिमाचल और नेपाल से लेकर आता था।

तीनों बेटे हैं जेल में
उन्होंने बताया कि आरोपी के तीन पुत्र आईपीएल में सट्टा लगवाने का काम करते हैं। वे वर्तमान में जेल में बंद हैं। आरोपी की दो पत्नियों के साथ नौ बच्चे हैं। आरोपी के साथ हाजी सन्नू का लड़का सम्मू भी पार्टनरशिप में काम करता है। एसएसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।