{"_id":"2f26b76dbfb96b7d91ea839c86bec634","slug":"make-a-drink-to-eve-teaser-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी को केमिकल पिलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपी को केमिकल पिलाया
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपी को किशोरी के परिवारीजनों ने केमिकल पिला दिया। उसकी दशा गंभीर है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
शाहगंज क्षेत्र के मनोज (परिवर्तित नाम) का चमड़े का व्यापार है। उसकी पत्नी ने बताया कि तीन साल पहले पड़ोसी से विवाद हो गया था। उसने अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप मनोज पर लगाया था। तब से केस चल रहा है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से वादी पक्ष उन पर दबाव बना रहा है। उन्होंने केस वापस लेने के लिए एक लाख की मांग की है। मनोज ने रुपये देने से मना कर दिया। मंगलवार सुबह पड़ोसी घर में घुस आया। इसके बाद मनोज से मारपीट की। उसे केमिकल (थिनर) पिला दिया। मनोज की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। तब पड़ोसी के परिवार ने उसे छोड़ा। मनोज को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उसके परिवारीजनों का कहना है कि पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उधर, शाहगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।