फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri old woman murder and loot

घर में अकेली वृद्धा की हत्या कर लाखों की लूट, जाते-जाते बदमाशों ने किया ये भी काम

Thu, 09 Nov 2017 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला दन्नाहार (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला दन्नाहार (मैनपुरी) Updated Thu, 09 Nov 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
mainpuri old woman murder and loot
कत्ल
मैनपुरी में थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव हुमांयूपुर में मंगलवार की रात वृद्धा की हत्या करने के बाद बदमाशों ने घर से लाखों रुपये के गहने, नगदी आदि सामान लूट लिया। यही नहीं बदमाशों ने घर के बाहर ताला भी लगा दिया था। इससे घटना की जानकारी लोगों को बुधवार की रात हो सकी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गांव हुंमायूपुर निवासी रामेश्वरी देवी (68) के दो पुत्र अरुण और दुर्गेश बाहर नौकरी करते हैं। दोनों परिवार समेत वहीं रहते हैं। ऐसे में घर में रामेश्वरी देवी अकेले ही रहतीं थीं। मंगलवार की शाम उन्होंने छोटे बेटे दुर्गेश से फोन पर बात की थी। बताया था कि लाइट नहीं आ रही है। इसलिए वह घर के बाहर ही बैठी हैं। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उनके घर में ताला लगा हुआ था। शाम तक आसपास रह रहे रिश्तेदारों को जब शक हुआ तो उन्होने रामेश्वरी के पुत्रों को जानकारी दी। जब वृद्धा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो पास में रह रहे रिश्तेदार सर्वेश ने छत के रास्ते घर में जाकर देखा तो वृद्धा का शव चारपाई पर पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखकर वह घबरा गया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। दरवाजे का ताला तोड़ पुलिस ने घर में प्रवेश किया। वहां देखा तो एक कमरा खुला हुआ था। अलमारी और बक्सों में रखे लाखों के जेवर और नकदी गायब थे। 

सूचना मिलने के बाद देर रात सीओ भी गांव पहुंच गए। जानकारी जुटाने के बाद शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को एएसपी ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। मृतका के पुत्रों के मुताबिक करीब आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी घर से गायब है।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। शीघ्र ही हत्या और लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed