फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover2

प्रेमी ने फांसी लगाई, प्रेमिका ने कुएं में छलांग

Sat, 15 Apr 2017 12:53 AM IST
प्रेमी ने फांसी लगाई, प्रेमिका ने कुएं में छलांग
प्रेमी ने फांसी लगाई, प्रेमिका ने कुएं में छलांग Updated Sat, 15 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
lover2
प्रेमी ने फांसी लगाई, प्रेमिका ने कुएं में छलांग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डौकी के गांव नीबरी में गुरुवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, नगला बड़ी गांव की उसकी प्रेमिका ने खुदकुशी के लिए कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में पानी न होने के चलते उसकी जान तो बच गई मगर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दोनों शादी के लिए भाग रहे थे लेकिन परिवारीजनों के हत्थे चढ़ गए। दोनों ने तभी कहा था कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। अगर जुदा किया तो जान दे देंगे।
विज्ञापन

बंटू और रानी (दोनों काल्पनिक नाम) का करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बीच रानी की शादी कहीं और तय कर दी गई। 28 अप्रैल को उसकी बरात आनी है। वह इसके लिए राजी नहीं थी। उसने और बंटू ने घर से भागकर शादी करने का फैसला लिया। इसके लिए गुरुवार की शाम भाग निकले, मगर परिवारीजनों को इसकी जानकारी हो गई।
विज्ञापन

दोनों के परिवारीजनों ने उन्हें गांव के पास से ही पकड़ लिया। दोनों ने उनसे कहा कि वे शादी का फैसला कर चुके हैं। उनके परिवारीजन इसके लिए राजी नहीं थे। वे उन्हें अपने साथ ले गए। तभी दोनों ने कहा था कि वे जुदा होकर जी नहीं पाएंगे। गांव के लोगों का कहना है कि उनकी पिटाई भी की गई थी। रात में ही दोनों किसी तरह से घर से भाग निकले। थोड़ी देर में ही सूचना आई कि बंटू का शव खेत पर पेड़ से लटका है। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके परिवारीजनों ने रात में ही आनन फानन में उसका दाह संस्कार कर दिया। उधर, युवती के परिवारीजनों को इसका पता चला तो वे युवक के घर सांत्वना देने के लिए पहुंचे। इसी बीच रानी घर से भाग निकली। उसकी रात में ही तलाश की गई। सुबह ग्रामीणों ने खेत में कुएं से कराहने की आवाज सुनी। रानी के उसमें पड़े होने की जानकारी उसके परिवारीजनों को दी। गांव के लोगों का कहना है कि उसने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। लेकिन उसमें पानी नहीं होने से वह घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को नहीं दी जानकारी
दोनों के परिवारीजनों में से किसी ने भी पुलिस को जानकारी नहीं दी है। हालांकि युवक के गांव से किसी ने थाना डौकी पर फोन किया था। इस पर दो सिपाही गांव में गए थे, मगर युवक का दाह संस्कार हो जाने के चलते बगैर कार्रवाई के लौट गए।


मैं, पैर फिसलने से गिर गई थी
युवती को देखने के लिए अस्पताल में जब रिश्तेदार पहुंचे तो वह रोए जा रही थी। बड़ी मुश्किल से उसने सिर्फ इतना कहा कि वह शौच के लिए जा रही थी। पैर फिसलने से कुएं में गिर गई।

दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है। युवती के ठीक हो जाने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 - अशोक कुमार सिंह ( सीओ, फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed