फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   love couple sucide in agra

नैनाना जाट में प्रेमी युगल ने किया आत्मदाह

Sun, 15 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 15 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
love couple sucide in agra
साोनू - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
सदर के नैनाना जाट मेें सोनू (19) और शीलम (18) ने शनिवार तड़के एक साथ खुद को आग लगाकर जान दे दी। दोनोें अलग-अलग समुदाय से थे। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। युवक के कमरे की दीवार तोड़कर दोनों के शवों को निकाला गया। थाना सदर के इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों परिवारों ने लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। दोंनो का गांव में ही शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

नैनाना जाट निवासी वकील के बेटे सोनू के एक वर्ष से प्रेम संबंध घर के पास ही रहने वाली रमबो की बेटी शीलम से थे। तीन महीने पहले इसका पता घरवालोें को चला तो दोनों पर बंदिशें लगा दीं। इस पर सोनू और शीलम 21 मार्च को स्कूल जाने के बहाने भाग निकले। युवती के घरवालों ने थाना में तहरीर दे दी। युवक के विशेष समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव फैलने की आशंका पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू के पिता औैर मां को हिरासत में ले लिया। चार दिन बाद दोनों घर लौट आए। परिवारों में समझौता हो गया। शीलम के घरवालोें ने भी मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर दिया। नौ मई को राजेश्वर मंदिर में हुए शादी सम्मेलन में शीलम की कुबेरपुर (एत्मादपुर) के युवक से शादी करा दी गई। उधर, सोनू को उसका फुफेरा भाई बंटी अपने इलेक्ट्रानिक के शोरूम में साथ बैठाने लगा। इसके बाद सोनू के भी रिश्ते की बात शुरू कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तकरीबन सात बजे ससुराल से विदा होकर शीलम घर लौटी थी। परिवारीजनों के मुताबिक, रात तकरीबन 12 बजे तक शीलम अपनी बहन से बात करने के बाद सो गई। रात के किसी वक्त वह प्रेमी के घर पहुंची। तड़के तकरीबन चार बजे वकील के घर की पहली मंजिल पर बने कमरे से गांव के भूपेंद्र ने धुआं निकलता देखा और शोर मचा दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोहे का गेट अंदर से बंद था। कमरे से लपटें उठ रही थीं। सोनू लपटों से घिरा फर्श पर पड़ा था। सूचना पर 4:45 बजे पुलिस पहुंच गई। तकरीबन छह बजे पास के कमरे की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे तो सोनू के साथ शीलम भी जली हालत में मिली। दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक और युवती के बीच प्रेम संबंधों की बात सामने आई है। उन्होंने कमरे में बंद होकर आत्मदाह किया है। दीवार को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया था।
सुशील घुले, एसपी सिटी

एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनोें
शीलम का पिता रमबो पत्थर कारीगर है। उसकी छह बेटियां और दो बेटे हैं। शीलम तीसरे नंबर की थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। शीलम पढ़ने में तेज थी। आठवीं तक उसने सरकारी विद्यालय में पढ़ाई की। एक साल पहले पिता ने उसका एडमिशन कक्षा नौ में राम किशन इंटर कालेज में करा दिया। गांव का सोनू भी उसी स्कूल से दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। स्कूल में दोनों के प्रेम संबंध हो गए।
शीलम ने दूसरी चाबी से खोला था ताला
रात को रमबो घर के दोनों दरवाजों का ताला लगाकर सोया था। मगर, शीलम ने दूसरी चाबी से ताला खोल लिया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। जिस किसी ने उनके आत्मदाह की कहानी सुनी वह सन्न रह गया।  

नहीं बिगड़ने दिया माहौल
नैनाना जाट में तकरीबन 5500 की मिश्रित आबादी है। दोनों के प्रेम संबंध का पता चलने पर भी गांव के लोगों ने माहौल बिगड़ने नहीं दिया। आपस में बातचीत कर दोनों को अलग करना चाह। आत्मदाह करने के बाद भी दोनों के परिवारीजन एक-दूसरे को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed