{"_id":"9cab9b08e68530af7a8c599a493b99cf","slug":"loot-in-shashtripuram-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बदमाशों का बैग पर झपट्टा स्कूटर से गिरी महिला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों का बैग पर झपट्टा स्कूटर से गिरी महिला, घायल
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक स्कूल की कैशियर की जान मुश्किल में डाल दी। शास्त्रीपुरम मेें पावर बाइक सवार बदमाशों ने उनसे 70 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों के झपट्टा मारने के दौरान वह स्कूटर से गिरकर घायल हो गईं। इससे पहले बदमाशों ने चर्च रोड पर महिला से बैग लूट लिया। बैग में 20 हजार रुपये, पासबुक, चेक बुक, आधार कार्ड, मोबाइल आदि रखे थे।
वारदात - एक
निखिल पैराडाइज निवासी संध्या पुरी पत्नी रविंद्र पुरी पश्चिपुरी स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल में कैशियर हैं। सोमवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे वह स्कूल से पिता विनोद कुमार के साथ एक्टिवा स्कूटर से घर जा रहीं थीं। विनोद स्कूटर चला रहे थे। शास्त्रीपुरम स्थित सी ब्लाक में पावर बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और पीछे बैठे बदमाश ने संध्या के हाथ में लगे बैग को झपट्टा मारकर पकड़ लिया। संध्या ने भी बैग को कसकर पकड़ लिया। बदमाश ने उनको झटका मारकर बैग लूट लिया। संध्या के हाथ में बैग की बेल्ट रह गई और वह स्कूटर से गिरकर घायल हो गईं। बदमाश बिचपुरी रोड की तरफ भाग निकले। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। स्कूल डायरेक्टर पृथ्वीराज सिंह ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बैग शाम को पथौली में एक राहगीर को पड़ा मिला। उसमें रकम नहीं थी। पैन कार्ड और एटीएम कार्ड रखा मिल गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
नहीं लगा कंट्रोल रूम का नंबर
एक बार फिर कंट्रोल रूम का नंबर नहीं लगा। संध्या ने कई बार 100 नंबर पर कॉल की लेकिन फोन नहीं लगा। स्कूल डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ही पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
वारदात - दो
बिल्लोचपुरा स्थित मोती कुंज निवासी पंकज शर्मा कार चालक हैं। सोमवार दोपहर तकरीबन एक बजे वह एलआईसी की किश्त जमा करके पत्नी गायत्री के साथ संजय प्लेस से पैदल लौट रहे थे। चर्च रोड से बाग फरजाना की ओर जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गायत्री के हाथ में लगा बैग झपट्टा मारकर लूट लिया और बाग फरजाना की ओर भाग निकले। उन्होंने थाना हरीपर्वत पर पहुंचकर जानकारी दी।
वारदात-तीन
कोतवाली के पास व्यापारी से 50 हजार की लूट
आगरा। थाना कोतवाली के पास रविवार रात को पांच बदमाशों ने युवक से 50 हजार रुपये लूट लिए। खेरिया मोड़ निवासी राजू दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक सामान लाकर हींग की मंडी में बेचने का व्यापार करते हैं। रविवार रात तकरीबन दस बजे वह माल बेचकर स्कूटर से घर लौट रहा था। उसके पास 50 हजार रुपये थे। थाना कोतवाली से 100 मीटर पहले एक्टिवा स्कूटर से आए दो बदमाशोें ने उसे रोक लिया और मारपीट की। वह बदमाशों से भिड़ गया। इसी बीच तीन और बदमाश आ गए। उनमें से एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद रुपये लूटकर भाग निकले। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली थी। मगर, तहरीर नहीं दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वारदात : 4
कल्याणी हाइट्स, सौ फुटा रोड न्यू आगरा निवासी बबीता सोमवार शाम को अपनी ननद के साथ केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड से लौट रहीं थीं। तभी जीवन ज्योति मार्केट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बबीता का बैग लूट लिया। उसमें 1.5 हजार रुपये, मंगलसूत्र, कुंडल और मोबाइल रखा हुआ था। उन्होंने थाने में शिकायत की है।
वर्जन
बाइकर्स गैंग को ट्रेस किया जा रहा है। इसके लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। सभी थाना प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आए बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।
डा. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी