{"_id":"591d84bf4f1c1bab70f233f8","slug":"loot-in-running-train-from-businessman-in-tundla","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम एक्सप्रेस में पशु व्यापारी से तीन लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगम एक्सप्रेस में पशु व्यापारी से तीन लाख लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Thu, 18 May 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में बदमाशों ने पशु व्यापारी से तीन लाख रुपये लूट लिए। यात्री ने इसकी सूचना फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन पर जीआरपी को दी। हालांकि जीआरपी मामले को जेबकटी बता रही है।
14163 संगम एक्सप्रेस इलाहाबाद से चलकर मेरठ के लिए जाती है। यह ट्रेन रात में करीब एक बजकर 35 मिनट पर टूंडला जंक्शन स्टेशन पर पहुंचती है। गुरुवार को यह ट्रेन करीब दो बजे टूंडला स्टेशन पर पहुंची थी।
यहां ट्रेन की जनरल बोगी में सवार पशु व्यापारी अब्बास अली निवासी गांव फैजीपुर, थाना भजनपुर जिला कौशांबी ने जीआरपी को बताया कि ट्रेन में उनके रुपये लूट लिए गए। अपने बेटे सर्वेश के साथ सफर कर रहे अब्बास ने तीन लाख रुपये लूटे जाने की बात रेलवे पुलिस से कही।
विज्ञापन
उनका कहना था कि बदमाश लूट के बाद टूंडला के पास ही आउटर पर ट्रेन से उतरकर भाग गए। हालांकि जीआरपी मामले में जेबकटी की बात कह रही है।