फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot in kasganj after taking woman on gun point

घर में अकेली थीं महिलाए तभी घुस आए बदमाश, दिनदहाड़े लाखों की लूट

Fri, 04 Aug 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज Updated Fri, 04 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
loot in kasganj after taking woman on gun point
लूट - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के दुर्गा कालोनी क्षेत्र में दिन दहाड़े चार सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर शिक्षक के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पांच लाख रुपये के जेवर एवं 50 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। दिन दहाड़े हुई वारदात को लेकर कॉलोनी क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं कोतवाली पुलिस को मामले के खुलासे के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बताया गया है कि शुक्रवार को दोपहर के बाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक विजयपाल सिंह पुत्र रूपराम के घर बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। चार बदमाश हाथों में तमंचे लहराते हुए घर में घुस आए। बदमाशों ने कमरे में सो रहीं शिक्षक की पुत्री नीरेश और हेमलता के सीने पर तमंचा लगाकर उनके गले की जंजीरें और कानों के कुंडल छीन लिए और अलमारी की चाबी मांगी। 
विज्ञापन


नीरेश और हेमलता बुरी तरह से हड़बड़ा गईं। नीरेश ने अलमारी की चाबी बदमाशों को दे दी। बदमाशों ने चाबी लेकर अलमारी खोल ली और उसमें रखे सोने के कुंडल, चैन, अंगूठी, हार एवं 50 हजार की नकदी लूट ली। कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ शैलेंद्र लाल कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह भी पहुंच गए। वारदात स्थल पर फिंगर प्रिंट लिए गए। शिक्षक ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस परिवारीजनों ने बदमाशों के हुलिया आदि के बारे में जानकारी कर रही है जिससे उनका सुराग लगाया जा सके। वारदात को लेकर दुर्गाकॉलोनी क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। शिक्षक का परिवार घटना के बाद से पूरी तरह से सहमा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed