फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot in agra after taking pregnant woman on gunpoint

आगरा में दिनदहाड़े लाखों का डाका, गर्भवती को गनप्वाइंट पर लेकर वारदात

Thu, 13 Jul 2017 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 13 Jul 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
loot in agra after taking pregnant woman on gunpoint
आगरा में डाका - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ बदमाशों ने आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर डाका डाला। घनी आबादी वाली कालोनी में हुई इस वारदात से सनसनी मच गई। पुलिस के सुरक्षा दावों और यूपी में कानून व्यवस्‍था की पोल खोलने के लिए यह एक वारदात ही काफी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की महर्षि पुरम कालोनी में डाक्टर अतुल बंसल और डाक्टर आरती बंसल की कोठी है। साथ में ही  उनके भाई एडवोकेट दीपक बंसल का परिवार भी रहता है। दीपक बंसल टैक्स संबंधी मामलों के वकील हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे दीपक की पत्नी तनूजा बंसल घर पर अकेली थीं। इसी दौरान बाइक पर चार बदमाश आए। इनमें से दो बदमाश तो घर के अंदर चले गए वहीं दो बाहर ही रहे। अंदर घुसे बदमाशों ने तनूजा को गन प्वाइंट पर लेकर घर में लूटपाट शुरू कर दी। डर के मारे तनूजा को कुछ समझ नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि तनूजा गर्भवती भी हैं। फिर भी उन्होंने हिम्मत दिखाई। घर के अंदर बदमाश जब लूटपाट में लगे थे। इसी दौरान वे बाहर आ गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख बदमाश जो मिला वही समेट कर भाग गए। बाइक पर बाहर पहले से ही दो बदमाश तैयार खड़े थे। ऐसे में जब तक भीड़ इकट्ठा हुई बदमाश दूर निकल चुके थे। 


घटना की सूचना पर मौके पर एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे और एएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित महिला से लूट के बारे में जानकारी ली। बताया गया है कि बदमाश लाखों का माल लूटकर ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed