{"_id":"b00cbbbb2d8835b872e14404bb857ef6","slug":"lady-complaind-againt-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की शिकायत से होटल संदेह के घेरे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की शिकायत से होटल संदेह के घेरे में
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 21 Dec 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देह व्यापार के आरोप में एक बार सील हो चुके बोदला के होटल में एक बार फिर संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। झांसा देकर असम से यहां लाई गई युवती की शिकायत पर शुक्रवार रात वहां छापा मारा तो पुलिस को ऐसी ही एक और युवती मिली। इसे उसके घरवाले ले गए जबकि मैनेजर का दफा 34 का चालान हुआ। शिकायतकर्ता युवती संदेह के घेरे में तब आई जब शनिवार को वह नशे में धुत घूमती मिली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि असम के मालेगांव निवासी युवती शुक्रवार रात बदहवास हाल में थाना सिकंदरा आई। उसने बताया कि गांव का युवक नौकरी दिलाने के बहाने पहले उसे दिल्ली फिर यहां बोदला फाटक स्थित होटल ले आया और छोड़कर चला गया।
देर रात उसके कमरे में घुस आया अजनबी युवक जबर्दस्ती करने लगा तो वह भागकर थाने पहुंची। पुलिस ने होटल में छापा मारा तो वह अजनबी तो न मिला वहां मेरठ की युवती जरूर मिली। उसने बताया कि नौकरी का झांसा देकर पड़ोसी महिला ने उसे पहले दिल्ली फिर यहां भेजा।
विज्ञापन
उसे गलत धंधे में धकेले जाने का अंदेशा है। पुलिस ने उसके घरवालों को बुलाया और उन्हें सौंप दिया। असम की युवती को पुलिस ने छोड़ दिया। शनिवार को वह गश्ती सिपाहियों को कारगिल चौराहे पर नशे की हालत में घूमती मिली। पुलिस ने उसे महिला थाने भेज दिया।
इंस्पेक्टर सिकंदरा एसके सिंह ने बताया कि होटल से सेक्स रैकेट संचालित होने की आशंका थी लेकिन मौके पर कोई सबूत नहीं मिले। फिर भी होटल पर नजर रखी जा रही है।