फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnapped delhi girl told about the whole incident in mathura

दिल्ली से अगवा छात्रा की आपबीती, कभी नशीला रूमाल सुंघाते कभी इंजेक्शन देकर...

Fri, 14 Jul 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 14 Jul 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
kidnapped delhi girl told about the whole incident in mathura
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
चार जुलाई को दिल्ली के पंजाबी बाग बस स्टेशन से अगवा की गई बैंक मैनेजर की कक्षा नौ की छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह मथुरा जंक्शन पर अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर बताया कि उसे महाराष्ट्र और कर्नाटक में रखा गया था। उसे नशा दिया जाता था। उसका अपहरण क्यों हुआ, मथुरा कैसे पहुंची पुलिस यह गुत्थी सुलझाने में जुटी है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली निवासी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की बेटी 4 जुलाई को पंजाबी बाग बस स्टेशन पर स्कूल बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और छात्रा को बेहोश कर उठा ले गए। घर वालों ने पंजाबी बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई। गुरुवार को दिन में वह अर्द्ध बेहोशी की हालत में झेलम एक्सप्रेस से उतरकर मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर घूमने लगी। टीटीई ने टोका लेकिन कुछ बता नहीं सकी। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक वहां पहुंच गया। टीटीई ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी छात्रा और युवक को थाने ले आई। होश आने पर छात्रा ने परिवार वालों के बारे में जानकारी दी। जीआरपी की सूचना पर शाम को उसके मम्मी- पापा मथुरा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि उसे तीन लोग महाराष्ट्र और कर्नाटक ले गए थे। उसे शहर का तो नाम नहीं पता लेकिन बोर्ड पर इन राज्यों का नाम पढ़ा था। छात्रा ने बताया कि वह कई दिन से ट्रेनों में घूम रही है। युवक ट्रेन में ही उसे मिला था लिहाजा पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था।
Trending Videos

पल-पल में दिए जाते थे नशे के इंजेक्‍शन

kidnapped delhi girl told about the whole incident in mathura
ड्रग्स - फोटो : Demo Pic.
बताया गया है कि छात्रा को होश में आते ही नशे का इंजेक्शन दे दिया जाता था। छात्रा ने जगह जगह से गुदे अपने हाथ पुलिस को दिखाए। कभी नशीला रुमाल उसे सुंघा दिया जाता था। छात्रा ने बताया कि महाराष्ट्र में वह ट्रेन में थी, यहां चेकिंग के दौरान उन तीन लोगों (अपहरणकर्ता )को पुलिस ने बिना टिकट में पकड़ लिया था। उसी दौरान वह बच निकल आई थी। 

छात्रा नौ दिन के बाद भी स्कूल की ड्रेस में थी। छात्रा के पास स्कूल बैग भी था। वह चार जुलाई से स्कूल बैग को भी कंधे पर ही लादे हुए है। छात्रा की मां पर लगातार मिस्ड कॉल्स जा रही थीं। जब उन नंबरों पर फोन किया गया तो फोन रिसीव करने वालों ने कहा कि उनकी जो बेटी गायब है वह मिल जाएगी। उनके फोन का इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed