{"_id":"75e339a3b1401ea6df274570376ae441","slug":"katheria-gave-warning-to-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को 15 दिन का अल्टीमेटम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसरों को 15 दिन का अल्टीमेटम
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने शहर में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं पर पुलिस अधिकारियों को खरी-खरी सुनाईं। उन्होंने कहा कि बदमाश वारदात को अंजाम देते हैं और आसानी से निकल जाते हैं। इससे जनता और व्यापारियों में दहशत है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर सभी घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ और अपराधी गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे गए तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
डा. कठेरिया ने बुधवार को सर्किट हाउस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. प्रीतिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपराधी अन्य जिलों से आकर आगरा में अपराध कर रहे हैं और आराम से निकल जाते हैं। पुलिस तंत्र विफल होने के कारण अपराधी गिरफ्त से बाहर हैं। ऐसा नहीं चलेगा। अपराधी और उनके शरणदाताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। उन्होंने पांच जनवरी को कमला नगर से अगवा छात्र अभिषेक अग्रवाल, खंदारी ग्रोवर हत्याकांड का खुलासा न होने और शाहगंज के सर्राफा व्यापारी संजय वर्मा के प्रमुख हत्यारे के न पकड़े जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछली घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाया है और अब बदमाशों ने राष्ट्रदीप होटल के मालिक अनेक सिंह की हत्या कर खुलेआम चुनौती दी है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि कुछ घटनाएं जल्द खोल दी जाएंगी। पुलिस काफी नजदीक तक पहुंच गई है। विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, नवीन जैन, प्रमोद गुप्ता, अनिल चौधरी, शरद चौहान आदि उपस्थित थे।
सदन में उठाएंगे सवाल : धर्मपाल
बसपा विधायक धर्मपाल सिंह पोस्टमार्टम हाउस पर पंप मालिक अनेक सिंह के परिवारीजनों से मिलने पहुंचे थे। कहा कि अपहरण कर हत्या की घटना से साफ है कि अपराधी बेखौफ हैं। उन्होंने कहा कि 29 से होने वाले सदन में वह बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाएंगे। इसके बाद शाम को उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर सिकरवार हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
सपा को घेरने में जुटी भाजपा
जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने सपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। केंद्र्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने अधिकारियों को चेतावनी दे दी तो वहीं संगठन भी मुखर हो गया है। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता चुप हैं। केवल इतना ही कह पा रहे हैं कि घटनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट हाईकमान को भेजेंगे।
शहर में लगातार हो रहीं आपराधिक घटनाओं ओर मंगलवार रात पेट्रोल पंप कारोबारी की हत्या से भाजपा के नेताओं में उबाल है। बृज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महानगर अध्यक्ष नागेंद्र दुबे गामा ने कहा कि आम आदमी दहशत में है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को सत्ता के दबाव में आए बिना घटनाओं की तह तक जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। उधर, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी का कहना है कि पेट्रोल पंप कारोबारी की हत्या और इससे पहले हुई आपराधिक घटनाओं का अफसोस है। ला एंड आर्डर की बिगड़ती स्थिति के संबंध में अधिकारियों से वार्ता की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि घटनाओं का जल्द खुलासा होगा। जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना है कि घटनाओं की रिपोर्ट लगातार हाईकमान को भेजी जा रही है।