फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj bareilly railway route shut after fight among railway police and loco pilot in kasganj

आरपीएफ जवानों ने लोको पायलट को पीटा, चार घंटे ठप रही 'प्रभु' की रेल

Fri, 09 Jun 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कासंगज
ब्यूरो/ अमर उजाला कासंगज Updated Fri, 09 Jun 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
kasganj bareilly railway route shut after fight among railway police and loco pilot in kasganj
रेलकर्मियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ जवान ने लोको पायलट की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए रेलकर्मियों ने चक्का जाम कर दिया।  देखते ही देखते सभी ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी हो गईं। घटना की सूचना अन्य डिवीजन में फैलते ही बड़े आंदोलन की तैयारी होने लगी। कासगंज बरेली रेल मार्ग पर करीब चार घंटे यातायात ठप रहा। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरपीएफ जवानों ने लोको पायलट प्रेम प्रभाकर और पायलट आरके त्रिपाठी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद पायलटों ने डीजल लॉबी में ट्रैफिक कंट्रोलर को बंद कर दिया। इससे कनेक्टिविटी फेल हो गई। कासगंज में आरपीएफ थाने पर रेल कर्मियों ने पथराव भी कर दिया। कासगंज डिवीजन की हड़ताल के बाद मथुरा, बरेली और कानपुर ट्रैक की गाड़ियां भी जहां की तहां रोक दी गईं। 
विज्ञापन


बाद में आरोपी आरपीएफ जवान विक्रम सिंह और शिवकुमार को आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरके मीना ने निलंबित कर दिया। चक्का जाम होने से ट्रेन में बैठे यात्री परेशान रहे। कई बीमार यात्रियों की हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस ने डीजल लॉबी का ताला तोड़ने की भी कोशिश की जिससे गाड़ियों का संचालन शुरू हो सके। इस पर रेलकर्मी और भड़क गए और पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। रेल कर्मियों ने आरोपी जवानों को बर्खास्त करने की मांग की है। हालांकि आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed