फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jewellers's son arrested in fraud of millions

करोड़ों की धोखाधड़ी में  सराफ का बेटा गिरफ्तार 

Sat, 25 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 25 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
jewellers's son arrested in fraud of millions
24 प्रतिशत सालाना ब्याज का लालच देकर फंसाए लोग - फोटो : demo pic
शाहगंज के सराफ हरिकिशन ने लोगों को मोटी ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये हड़प लिए। इसके बाद खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। घर और दुकान का सौदा कर दिया। इसकी भनक लगने पर लोगों ने थाना शाहगंज में हंगामा किया। पुलिस ने सराफ और उसके दो बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सराफ के एक बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


आनंदपुरम निवासी हरिकिशन की शाहगंज सराफ बाजार में हरिकिशन ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। लोगों ने थाने में तहरीर के मुताबिक, सराफ हरिकिशन, उसके बेटे मुकेश और हरेश लोगों से रकम लेते थे। इसके एवज में हर महीने डेढ़ से दो फीसदी की ब्याज देने की बात कहते थे। इस पर लोगों ने भरोसा करके अपनी जमा पूंजी उनको दे दी। इसकी एक पर्ची भी दी जाती थी। इसी तरह सराफ पिता-पुत्रों ने तकरीबन 150 से 200 लोगों से रकम जमा करा ली।
विज्ञापन


मारुति एस्टेट निवासी अर्जुन सिंह, उनकी बेटी रेनू और बेटे चंद्रपाल से 70 लाख रुपये, गीता शर्मा से 3.90 लाख और ज्वैलरी, बीधा नगर की सुधा से एक लाख रुपये सहित अन्य लोगों रकम जमा करा चुके हैं। इस तरह लोगों के करोड़ों रुपये उन पर जमा हैं। अर्जुन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी मुकेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। फरार सराफ और उसके एक बेटे की तलाश की जा रही है। शाहगंज थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि यह 15 से 20 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला है। जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठी खाली कराने आया युवक पकड़ा
पुलिस ने बताया कि सराफ ने अपनी कोठी और दुकान का सौदा कर दिया है। हालांकि परिवार अभी भी कोठी में रह रहा है। गुरुवार को एक युवक कोठी खाली कराने पहुंचा। मगर, वहां पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस उस युवक को पकड़कर थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। 

शैलेंद्र केस से भी नहीं लिया सबक 
एटा जेल में बंद हाईप्रोफाइल जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल ने भी इसी तरह मोटी ब्याज का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाया था। उसने करोड़ों की ठगी की। उसके खिलाफ 42 केस दर्ज हैं। पुलिसवालों तक को ठगा। इसके बावजूद लोगों ने सबक नहीं लिया। फिर से ब्याज के लालच में फंसने का केस सामने आ गया। 

70 से ज्यादा लोगों ने दी है तहरीर
इंस्पेक्टर ने बताया कि सराफ पिता-पुत्रों के खिलाफ थाने में 70 से ज्यादा लोगों ने तहरीर दी है। इन तहरीर को एक ही मुकदमे में शामिल किया जाएगा। लोगों से रकम की पर्ची और अन्य दस्तावेज भी पुलिस का देने के लिए बोला गया है।

शास्त्रीपुरम में खरीदी थी जमीन
पुलिस को जांच में पता चला है कि सराफ ने शास्त्रीपुरम में जमीन खरीदी थी। इस पर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया, लेकिन घाटा होने के कारण काम रोक दिया गया। इससे सराफ कर्ज मेें डूब गया है।


पहले भी भाग चुका है एक सराफ
शाहगंज के केदारनगर से लोगों के करोड़ों रुपये लेकर एक सर्राफ फरार हो गया था। इस मामले में लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने सराफ को मुंबई से गिरफ्तार किया था।
गहने जमा करके देता था कर्ज
लोगों के गहने जमा करके सराफ उन्हें कर्ज देता था। इसके एवज में उनसे ब्याज वसूलता था। अब यह सभी लोग अपने गहने वापस लेने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed