{"_id":"6a9078aa752827412e072564","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-accused-of-beating-her-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-155566-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन
फोटो-31-सायरा। फाइल फोटो
हरदोई। दिल्ली में पति और ससुरालीजनों के साथ रह रही विवाहिता की एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ गई। पिता उसे अपने घर ले आए। यहां बुधवार देर रात हालत ज्यादा खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों की पिटाई से विवाहिता की हालत बिगड़ी थी।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सहादतनगर निवासी शरीफ ने बेटी सायरा (24) का निकाह वर्ष 2022 में बघौली थाना क्षेत्र के धनेउरा निवासी आरिफ से किया था। सायरा अपने पति आरिफ के साथ पिछले कई माह से दिल्ली में रह रही थी।
आरिफ दिल्ली में ही एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। शरीफ ने बताया कि एक सप्ताह पहले ससुरालीजनों की पिटाई के कारण सायरा की तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर वह दिल्ली जाकर सायरा को अपने साथ सहादतनगर ले आए थे। यहां बुधवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर सायरा को सीएचसी पिहानी ले गए। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हरदोई मेडिकल कॉलेज से भी लखनऊ रेफर किए जाने पर परिजन फिर से उसे सीएचसी ले गए। यहां कुछ देर बाद सायरा की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का मामला, हो गई थी सुलह
मृतका के पिता शरीफ ने बताया कि उन्होंने आरिफ और उसके परिजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। रिश्तेदारों के दबाव में आकर उन्होंने इस मामले में सुलह-समझौता कर लिया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुरालीजन बराबर उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि पिटाई के कारण ही सायरा की मौत हुई है। मृतका के एक बेटी और तीन माह का बेटा है।