फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jarman woman

जर्मनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे

Wed, 05 Oct 2016 12:59 AM IST
जर्मनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे
जर्मनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे Updated Wed, 05 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
jarman woman
जर्मनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केरल की महिला समेत चार लोगों से 10 लाख रुपये ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो ठगों ने इन लोगों को जर्मनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इन्हें इंटरव्यू के बहाने आगरा बुलाया। यहां होटल में ठहराया। इनसे सिक्योरिटी मनी के नाम पर 10 लाख ठगे। इसके बाद चारों को खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ देकर ठग फरार हो गए। चारों होटल में घंटों तक बेहोश पडे़ रहे। होश में आने पर पुलिस को ठगी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

ठगी का शिकार बने इन लोगों में कनक महालक्ष्मी और नीलकंडा पिल्लई होटल सिटी स्कवायर में ठहरे थे। विद्या नारायण केके और पोलीस केएन होटल अरेबिया में। चारों सोमवार सुबह ट्रेन से आगरा पहुंचे थे। इन्होंने केरल में मलयालम में प्रकाशित एक न्यूज पेपर में नौकरी का विज्ञापन देखा था। इसमें से मोबाइल नंबर लेकर बात की। चारों लोग पहले विदेशों में नौकरी कर चुके हैं। फिलहाल बेरोजगार थे।
विज्ञापन

फोन पर इनसे बात करने वाले ने अपना नाम रोबिन फर्नांडीज बताया। उसके साथ उसका एक और साथी था। इनके बीच काफी बातचीत होने के बाद रोबिन ने कहा कि उसकी कंपनी का हेड आफिस आगरा में है। वहां आ जाओ, इंटरव्यू होगा, इसके बाद जर्मनी में नौकरी मिलेगी। वीजा भी आगरा में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इनके रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही रोबिन और उसका साथी वहां मिले। इन्हें रेस्टोरेंट में ले गए। इसके बाद चारों को होटल में रूम दिला दिए। उनसे कहा कि चार ही वेकेंसी है, इसलिए सलेक्शन कन्फर्म है। उनसे सिक्योरिटी मनी के रूप में पैसे मांगे। विद्यानारायण से चार तीन लाख 20 हजार, पोलीस से चार लाख रुपये लिए। इनके पास कैश नहीं था।
इस पर विद्यानारायण के साथ आईसीआईसीआई बैंक जाकर उसकी चेकबुक के माध्यम से कैश निकलवाया। पोलीस के पास कई बैंकों के एटीएम कार्ड थे। इनसे रकम निकाली। नीलकंडा से कैश लिया। इसके बाद इनसे कहा कि थोड़ी देर में सलेक्शन लेटर लेकर पहुंच रहे हैं।
उन्हें रेस्तरां में कोल्ड ड्रिक पिलाई और लंच कराया। इसमें नशीला पदार्थ दे दिया। जैसे ही ये लोग होटल पहुंचे, चक्कर आया और बेहोश हो गए। मंगलवार सुबह होश आने पर पुलिस को बताया। ताजगंज में केस दर्ज कराया गया है।
सीसीटीवी से मिल सकते हैं फुटेज
दोनों ठग पैसा निकलवाने के लिए पीड़ितों के साथ बैंक और एटीएम गए थे। पुलिस को उम्मीद है कि इनके चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए होंगे। दोनों जगह से फुटेज निकलवाई जा रही है। फोन स्विच आफ आ रहे हैं। इनकी काल डिटेल निकलवाई गई है।


उधर, होटल सिटी स्कवायर एंड स्वीट्स में ठहरे दोनों पीड़ितों ने होटल संचालकों को मदद के लिए धन्यवाद का पत्र दिया। उनके पास वापसी के लिए किराया भी नहीं बचा था। इस पर होटल संचालक ने उन्हें किराया भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed