फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspector of the victim 'porn clipping' appear

दरोगा ने पीड़िता को ‘अश्लील क्लीपिंग’ दिखाई

Wed, 23 Dec 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 23 Dec 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Inspector of the victim 'porn clipping' appear
थाना शाहगंज के एक दरोगा पर आरोप है कि उसने रेप के आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने के लिए बड़ा ही शर्मनाक तरीका अपनाया। रेप के दौरान पीड़िता की वीडियो फिल्म बना ली गई थी। आरोप है कि दरोगा ने वही क्लीपिंग पीड़िता को दिखाकर कहा कि जब इसमें एक ही आरोपी नजर आ रहा है, तो अन्य को गिरफ्तार कैसे किया जा सकता है? शर्म के मारे पीड़िता उस समय कुछ नहीं बोल पाई। उसने मंगलवार को इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

महिला नसरीना की शादी शाहगंज क्षेत्र में ही कामिल नवाब ( दोनों परिवर्तित नाम) से 21 अप्रैल 2014 को हुई थी। महिला का कहना है कि उसका शौहर शारिरिक रूप से कमजोर है। उसका बहनोई उस पर बुरी नजर रखता था। उसने एक बार अश्लील हरकत की तो उसने उसे चप्पल से पीटा।
विज्ञापन

इसके बाद ससुराल की तीन महिलाओं ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। उसके बेहोश हो जाने पर बहनोई उसके साथ रेप किया और मोबाइल से वीडियो फिल्म बनाकर इसे व्हाट्स एप से कई लोगों को भेज दिया। सभी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस बहनोई के सिवाय किसी और को गिरफ्तार नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसने अधिकारियों के चक्कर लगाए तो दरोगा गुस्से में आ गया। कुछ दिन पहले उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया और उसके रेप के दौरान बनाई गई वीडियो फिल्म उसे दिखाने लगा। उसने कहा कि इसमें एक आरोपी है, जो जेल जा चुका। और कोई नजर नहीं आ रहा, इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। एसएसपी ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पूरे परिवार ने इच्छा मृत्यु मांगी
पीड़ित महिला ने राष्ट्रपति को खत भेजकर पूरे परिवार सहित इच्छा मृत्यु के लिए अनुमति मांगी है। उसका कहना है कि वह अन्न-जल त्याग कर जंतर-मंतर पर धरना देगी। इससे पहले उसने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीएम को खत लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed