फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in mathura lekhpal caught red handed while taking bribe

एक रिपोर्ट लगाने के मांगे थे 10 हजार, यूं शिकंजे में आया रिश्वतखोर लेखपाल

Wed, 12 Jul 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Wed, 12 Jul 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
in mathura lekhpal caught red handed while taking bribe
लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के मांट में एंटीकरप्शन की टीम ने बुधवार को एक लेखपाल को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। लेखपाल ने एक किसान से कुरा बंटवारा प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। मामले में आगरा और झांसी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मांट के गांव भद्रवन निवासी ब्रह्म प्रकाश पाठक ने 16 जून को मांट तहसीलदार को अपने खेत की जमीन का कुरा बंटवारा प्रमाण पत्र बनवाने को प्रार्थना पत्र दिया था। इस प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट भद्रवन राजस्व लेखपाल देवीराम को लगानी थी। आरोप है कि जब किसान ब्रह्म प्रकाश पाठक ने उनसे रिपोर्ट लगाने की बात कही तो रिपोर्ट लगाने के लिए पैसे की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन


किसान ब्रह्मप्रकाश ने लेखपाल से पूछा कि आपको कितने रुपये चाहिए तो लेखपाल देवीराम ने 10 हजार रुपये मांगे। किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। एंटीकरप्शन ने लेखपाल को रंगे हाथ दबोचने का जाल बिछा दिया। एंटीकरप्शन टीम ने किसान ब्रह्म प्रकाश को पैसे लेकर लेखपाल के पास पहुंचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर किसान ब्रह्म प्रकाश ने लेखपाल को फोन किया और कहा कि वह पैसे देने को तैयार है। लेखपाल से तहसील के बाहर मिलने को कहा। लेखपाल बाहर आया तो उसे पांच हजार रुपये दे दिए गए। इसी दौरान बाहर खड़ी आगरा और झांसी की एंटीकरप्शन की टीम ने लेखपाल देवीराम को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उसके खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed