{"_id":"5935ac514f1c1b901c9c80a9","slug":"in-agra-raid-after-murder-of-man-in-dauki-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा बवालः गांव छोड़ भागे बलवाइयों की रिश्तेदारी में रात में ही दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा बवालः गांव छोड़ भागे बलवाइयों की रिश्तेदारी में रात में ही दबिश
ब्यूरो/ अमर उजाला डौकी ( आगरा)
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल डालकर आग लगा दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद पुलिस पर हमले के मामले को पुलिस अफसरों ने गंभीरता से लिया है। पुलिस पर हमला करने के मामले में कई लोगों के नाम सामने आ गए हैं। उनकी तलाश में रात में ही दबिश दी गई। हालांकि देर रात तक एक भी हाथ नहीं आया।
उधर नगला नाहर सिंह में पुलिस अफसरों के पहुंचते ही बुजुर्गो और महिलाओं को छोड़कर लोग गांव से चले गए। पुलिस ने सुधीर के परिवारीजनों से भी संपर्क किया। उनसे तहरीर ली जा रही है। इस मामले में भी सैंकड़ो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा चुकी है। दो सर्किल का फोर्स डौकी में तैनात किया गया है।
आईजी रेंज भी मौके पर पहुंचे। दोनों मृतकों के घर पर भी पुलिस तैनात की गई है। मंगलवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कोतवाली सर्किल के सीओ सत्यम को भी अलर्ट कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज में पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
बता दें कि जिस आई-10 गाड़ी में नाथूराम वर्मा की हत्या की गई, उसमें गांव वालों ने पहले तोड़ फोड़ की, शीशे चकनाचूर कर दिए। इससे गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग बुझने केबाद गाड़ी को उठाकर यमुना में फेंक दिया।
पीआरवी में तैनात सिपाही अकबर खान पर हमला किया गया। उसके सिर से खून निकल आया। इसी गाड़ी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेश चंद और लक्ष्य कुमार को भी पीट पीटकर घायल कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।