फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hukkabar

बगैर लाइसेंस लग गई हुक्का बार की कतार 

Thu, 01 Sep 2016 12:23 AM IST
बगैर लाइसेंस लग गई हुक्का बार की कतार 
बगैर लाइसेंस लग गई हुक्का बार की कतार  Updated Thu, 01 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
hukkabar
हुक्का बार - फोटो : demo pics
 एक या दो नहीं, आधा दर्जन हुक्का बार खुल चुके हैं फतेहाबाद रोड पर। लाइसेंस एक के भी पास नहीं। फिर भी इनकी बहार आई है। हुक्के गुड़गुड़ाने वाले नशे का चस्का सैकड़ों युवाओं को लग चुका है। अब तो कान्वेंट स्कूल के छात्र भी इनमें जाने लगे हैं। अफसरों तक पूरी खबर है लेकिन चेकिंग तक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

हुक्का बार में घंटे के हिसाब से 250 से 400 रुपये तक वसूले जाते हैं। कहने को तो इन हुक्का बार या पार्लरों में फ्लेवर्ड तंबाकू वाला हुक्का उपलब्ध कराया जाता है लेकिन इसकी आड़ में विदेशी सैलानियों को भी कई प्रकाश के नशे का चस्का लगाया जा रहा है। इनमें जाने वाले दो युवकों की माने तो तंबाकू के नाम पर अन्य नशा भी परोसा जाता है। हुक्का बार के नाम क्लब, रेस्टोरेंट के नाम पर कर दिए गए हैं। तकरीबन एक साल पहले ताज व्यू तिराहे के नजदीक एक अपार्टमेंट में भी हुक्का पार्लर खोला गया था। अपार्टमेंट के बेसमेंट में चलने वाले इस पार्लर की गतिविधियों से वहां रह रहे लोग परेशान थे। इसके बाद लोगों के विरोध के कारण पुलिस को इसे सील करना पड़ा था। कुछ माह पहले कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं भी फतेहाबाद रोड के ऐसे हुक्का बार में नशे की हालत में पकड़े गए थे। संजय प्लेस के एक अपार्टमेंट में भी इसी तरह का हुक्का पार्लर चल रहा है।
विज्ञापन


हुक्का बार के संबंध में मनोरंजन कर विभाग की ओर से कोई लाइसेंस जारी नहीं किया जाता है। यदि वहां कोई मनोरंजन (गीत संगीत) का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो मनोरंजन कर विभाग को बिना टैक्स अदा किए कार्यक्रम नहीं किया जा सकेगा। शहर में ऐसे रेस्टोरेंट, बार और हुक्का बार आदि की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कुमार, मनोरंजन कर अधिकारी

आबकारी विभाग की ओर से शहर में किसी भी हुक्का बार को कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। यदि कोई बार संचालित हो रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
मुकेश कुमार, आबकारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed