सावधान ! हनी ट्रैप में फंसा रहा दिल्ली का गैंग, फेसबुक पर ऐसे बनाता है लोगों को शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सेल की जांच में यह बात सामने आई है। अधिकारी और कारोबारी को जिस फेसबुक आईडी से फंसाया गया, उसे युवक आपरेट कर रहे हैं। वो युवती बनकर झांसे में लेते हैं। इसके बाद रकम खातों में जमा करा लेते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पुलिस से अब तक शिकायत नहीं की है।
पिछले दिनों बीएसएनएल अधिकारी को एक युवती की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद दोनों ने अपनी फोटो का आदान-प्रदान किया था। इसके बाद अधिकारी से रुपयों की मांग की गई। मगर, अधिकारी पुलिस के पास पहुंच गए। इसी तरह हरीपर्वत क्षेत्र के एक कारोबारी को शिकार बनाया गया। उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की।
युवक ऑपरेट कर रहे फेसबुक आईडी
साइबर सेल की जांच में पता चला है कि हनी ट्रैप में फंसाने वाला गैंग दिल्ली का है। इसे युवक ऑपरेट कर रहे हैं। वो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाते हैं। उन पर युवतियों के फोटो लगाते हैं। नाम भी लड़कियों के रखते हैं। कोई व्यक्ति फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेता है तो उससे बातचीत शुरू कर देते हैं।
ऑनलाइन एप पर भी मोबाइल नंबर धारक का नाम लड़कियों का रख देते हैं। फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्स एप पर फोटो भेजते हैं। जिसको जाल में फंसाना होता है, उससे भी फोटो मंगवाए जाते हैं। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जाता है।
गैंग खुद को युवती बताता है। लोग डर की वजह से रकम जमा कर देते हैं। अभी दो मामले ही पुलिस के पास पहुंचे हैं। मगर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई लोग रकम जमा कर चुके हैं, लेकिन बदनामी के डर की वजह से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं आए। पुलिस की जांच जारी है।