Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Security stepped up in Sadar Bazar for Diwali; police to use facial recognition

Delhi News: दिवाली पर सदर बाजार में बढ़ी सुरक्षा, चेहरे पहचानेगी पुलिस

Tue, 03 Nov 2026 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Security stepped up in Sadar Bazar for Diwali; police to use facial recognition
फेस रिकग्निशन सिस्टम से लैस विशेष वैन तैनात की
विज्ञापन

तकनीक की मदद से संदिग्ध अपराधियों की होगी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ के बीच सदर बाजार में अब पुलिस की नजर सिर्फ जेब और सामान पर नहीं, बल्कि चेहरों पर भी रहेगी। उत्तर दिल्ली के इस प्रमुख बाजार में पुलिस ने फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) से लैस विशेष वैन तैनात की है। भीड़ में घूम रहे संदिग्धों की पहचान करने के लिए यह वैन आसपास मौजूद लोगों के चेहरों को स्कैन करेगी। त्योहार के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया है।



दिवाली नजदीक आते ही सदर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाजार की संकरी गलियों और भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ पैदल गश्त भी बढ़ा दी है। खासतौर पर झपटमारी, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों को बाजार में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




वरिष्ठ अधिकारियों ने किया बाजार का निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बाजार का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला गया। अधिकारियों ने बाजार की भीड़, प्रवेश-निकास मार्ग और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। पुलिस का जोर त्योहार के दौरान बाजार में आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को सुरक्षित माहौल देने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तर पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि एफआरएस वैन में लगे कैमरों की मदद से भीड़ में मौजूद लोगों के चेहरों को स्कैन किया जाएगा। तकनीक की मदद से पुलिस संदिग्ध अपराधियों की पहचान करने का प्रयास करेगी। इससे भीड़ में किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखने और उसकी पहचान करने में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed