फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Highway jam, Hungama

संध्या के परिवारीजनों ने किया हाईवे जाम, हंगामा

Mon, 12 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Highway jam, Hungama
हत्याकांड में कोई गिरफ्तारी न होने पर गुस्सा फूटा, बल्केश्वर चौकी का मुंशी सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
न्यू आदर्श नगर में 14 वर्षीय संध्या की अगवा कर हत्या मामले में तीन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की लापरवाही पर गुस्साए परिवारीजनों रविवार सुबह हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें हटाया तो महिलाएं धरने पर बैठ गईं। पुलिस अधिकारियों ने बल्केश्वर चौकी के मुंशी रामनिवास को सस्पेंड करने की जानकारी दी। इसके बाद ही महिलाएं शांत हुईं। 
विज्ञापन

बता दें, संध्या गुरुवार रात घर के पास ही गणेश पंडाल से समय लापता हो गई थी। 10 घंटे बाद उसका शव गुम्मट रोड पर नाले में मिला था। परिवारीजनों ने संध्या की अगवा कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। मगर जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों का आरोप है कि घटना के बाद से पुलिस ने लापरवाही की। वे बल्केश्वर चौकी और बृज विहार चौकी पर घूमते रहे, लेकिन उनकी गुमशुदगी नहीं दर्ज की गई। रविवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल के साथ वाटर वर्क्स चौराहे पर पहुंचीं। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन चालकों से भी नोकझोंक हुई। महिलाएं हाईवे पर ही बैठ गईं। जानकारी पर सीओ कोतवाली, सीओ ट्रैफिक कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर हाईवे से हटाया। बाद में महिलाएं रोड पर धरने पर बैठीं। तब अधिकारियों ने चौकी के मुंशी रामनिवास को निलंबित करने की जानकारी दी। इसके बाद ही गईं। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में जांच जारी है। लापरवाही पर मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed