फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High wall to prevent the controversy prisons work

विवाद ने रोका जेलों की दीवार ऊंची कराने का काम

Wed, 07 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
High wall to prevent the controversy prisons work
जिला और सेंट्रल दोनों जेलों की दीवारें मानक से कम ऊंची - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मध्य प्रदेश और पंजाब में जेल ब्रेक की सनसनीखेज घटनाओं के बाद प्रदेश में भी तमाम जेलों की सुरक्षा की पड़ताल की जा रही है। फोकस जेल की दीवारों पर है। इनमें आगरा की जिला और सेंट्रल दोनों जेलों की दीवारों की ऊंचाई मानक से कम मिली है। दिक्कत यह है कि कारागार विभाग चाहकर भी इन्हें और ऊंचा नहीं कर पा रहा है। सेंट्रल जेल के पास जमीन नहीं है। जिला जेल में काम शुरू हुआ था लेकिन दीवार बनने से पहले विवाद की दीवार खड़ी हो गई। रेलवे ने जमीन पर अपना दावा ठोक  दिया।
विज्ञापन


शासन ने तय किया है कि सभी जेलों की ऊंचाई कम से कम 6.7 मीटर होगी। इसी को ध्यान में रखकर पड़ताल की गई है। आगरा में दोनों जेलों की ऊंचाई इससे कम मिली है। जिला जेल की दीवार 4.70 मीटर ऊंची है। सेंट्रल की भी लगभग इतनी है। दोनों जेलों की दीवारें और ऊंची करने का प्रस्ताव पहले से ही चल रहा है। इसे मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


जिला जेल में काम भी शुरू हुआ। कुल 1200 मीटर नई दीवार बनाई जानी है। इसमें से 900 मीटर बन चुकी है। इसके आगे काम रुक गया। क्योंकि जमीन पर रेलवे ने दावा ठोक दिया। प्रशासन भी इसे सुलझा नहीं पा रहा है। सेंट्रल जेल के संग दिक्कत यह है कि  पुरानी दीवार जर्जर है। इसकी ऊंचाई बढ़ाने पर गिरने का खतरा है। नई के लिए जमीन नहीं। आस पास की जमीन दूसरे विभागों की है जो तैयार नहीं है। इनसे जेल प्रशासन की बात तो हुई लेकिन वे तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलों में अब तीन दीवारें होंगी
आगरा। सभी जेलों में अभी तक दो दीवारें हैं। एक इनर वाल और दूसरी मेन वाल। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से शासन ने अब सभी जेलों में एक और दीवार बनवाने का निर्णय लिया है। इनर और मेन के बीच मिडिल वाल बनाई जाएगी। आगरा की दोनों जेलों में अभी तक दो ही दीवार हैं।

जिला जेल की दीवार बनाने का काम रेलवे की आपत्ति के चलते रुका है। इसके लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है 
- राजीव शुक्ला अधीक्षक, जिला जेल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed