{"_id":"58b863a64f1c1b603e830837","slug":"he-reported-on-a-communal-tension-in-the-city-gokshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल नगर में गोकशी की सूचना पर सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहुल नगर में गोकशी की सूचना पर सांप्रदायिक तनाव
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा हंगामा, तीन घंटे बाद पुलिस ने किया शांत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुरा के मिश्रित आबादी वाले राहुल नगर में गुरुवार सुबह गोकशी की सूचना पर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि गोकशी बंद मकान में की गई। नारेबाजी होने पर कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने ताला तोड़कर एक दुकान से मांस बरामद किया, जिसका डाक्टर ने सैंपल भी लिया। तीन घंटे बाद मांस को पुलिस ने उठवाया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह तकरीबन नौ बजे मोहल्ले में शिवनंदन शर्मा के बंद मकान में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। मकान के सामने एक दुकान है, जोकि खातीपाड़ा, लोहामंडी निवासी नईम की है। गोकशी के बाद मांस को दुकान में लाया गया। लोगों के जुटने पर गोकश भाग गए। नईम भी दुकान पर ताला लगाकर भाग गया। जानकारी पर पहुंचे बजरंग दल और विहिप पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इससे तनाव फैल गया। दूसरे समुदाय के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। सीओ लोहामंडी श्यामकांत, थाना जगदीशपुरा, शाहगंज, नाई की मंडी, लोहामंडी की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने दुकान का ताला तोड़ा तो उसमें मांस मिला। जांच के लिए बिचपुरी स्थित पशु चिकित्सालय से डाक्टर का बुलाया। डाक्टर ने सैंपल लिया। तीन घंटे बाद पुलिस एक टेंपो में मांस को लेकर गई। इसके बाद ही लोग शांत हुए।
सुनील पाराशर ने अवैध स्लाटर हाउसों को बंद कराने की मांग की। सीओ लोहामंडी और सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। राकेश त्यागी, बंटी ठाकुर, अनुपम शर्मा, रवि त्रिलोकानी, मनोज त्यागी, सोनू दीक्षित, राकेश त्यागी आदि रहे। इंस्पेक्टर, थाना जगदीशपुरा का कहना है कि दुकान में मिले मांस की जांच की जा रही है। उसके गोमांस होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
बिगड़ सकती है शांति व्यवस्था
शहर में गोकशी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पूर्व ही शाहगंज, लोहामंडी, ताजगंज में घटनाएं हो चुकी हैं। राहुल नगर के लोगों का कहना था कि पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई न होने से गोकशी की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं। इससे शहर की शांत फिजा को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
मुस्लिम समाज ने किया गोकशी का विरोध
आगरा। राहुल नगर में गोकशी का विरोध मुस्लिम समाज ने भी किया। गोकशी की सूचना भी एक मुसलिम युवक ने ही दी थी। बजरंग दल पदाधिकारियों ने बताया कि मोहल्ले में मुस्लिम समाज के लोग गोकशी का विरोध कर रहे हैं।
प्लाट का गेट खोलकर करते हैं गोकशी
शिवनंदन शर्मा ने बताया कि उनके मकान पर ताला लगा हुआ है। मगर, गोकश गेट को धक्का मारकर खोल लेते हैं। इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी। वह इसकी शिकायत करेंगे।